फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plan-B was also ready for Anil, after the murder they celebrated by drinking alcohol in the fields

Rohtak News: अनिल के लिए प्लान-बी भी था तैयार, हत्या के बाद खेतों में शराब पीकर मनाया जश्न

Mon, 09 Jun 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Plan-B was also ready for Anil, after the murder they celebrated by drinking alcohol in the fields
08सीटीके40 : सीआईए प्रथम की हिरासत में आरोपी दीपक माड़ौदी। स्रोत पुलिस 08 सीटीके 40 : सीआईए प
रोहतक। रिटौली गैंगवार में अनिल की हत्या में शामिल रहे दूसरे आरोपी दीपक माड़ौदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अनिल की हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार था। हत्या के बाद सभी ने खेतों मे शराब पीकर जश्न भी मनाया। इसके बाद दिल्ली निकल गए।
विज्ञापन

एएसआई विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए प्रथम ने आरोपी दीपक माड़ौदी को रविवार को उसकी बहन के घर भैंसरू से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दीपक माड़ौदी ने खुलासा किया है कि भूमित मोखरा अनिल हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ के कहने पर हत्या का प्लान बनाया और उसे अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

फरार भूमित मोखरा कई दिन से भाऊ के संपर्क में था। भाऊ ने उसे हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। भूमित मोखरा अपने दो साथियों दीपक मदीना व मनीष धोलिया के साथ माड़ौदी में आया। वहां पर माड़ौदी गांव के ही मोहित को बुला लिया। भूमित ने चारों की भाऊ से फोन पर बात करवाई। भाऊ ने अनिल हत्याकांड की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष व मोहित ने मारी गोलियां, दीपक चला रहा था बाइक
दीपक ने बताया है अनिल को बाइक पर आते देखकर सामने से मनीष, मोहित व दीपक धनखड़ बाइक पर सवार होकर गए। नजदीक आते ही दीपक धनखड़ ने सामने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही मनीष और मोहित ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर अनिल की हत्या कर दी। इसके बाद पांचों आरोपी बाइक पर मोखरा गांव पहुंचे और भाऊ को संदेश भेज दिया कि काम हो गया है।
पहले हमले में बचता तो भूमित और माड़ौदी मारते गोलियां
अनिल की हत्या के लिए पांचों आरोपी पहले रिटौली गांव में पहुंचे। तय हुआ कि एक बाइक पर मनीष धोलिया, मोहित माड़ौदी व दीपक धनखड़ प्लान-ए के तहत अनिल की हत्या करेंगे। अगर अनिल वहां से बच गया तो भूमित मोखरा व दीपक मड़ौदी प्लान-बी के तहत फायरिंग करेंगे।
खेतों में पी शराब, शाम को अलग-अलग बाहर निकले
पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर पहले तो उन्होंने एक ठेके से शराब ली। इसके बाद मोखरा गांव के खेतों में चले गए। वहां पहले शराब पी। इसके बाद तय किया कि जब तक पुलिस भागदौड़ करती है, तब तक खेत में रहेंगे। शाम को सभी अलग-अलग रवाना हो गए। दीपक माड़ौदी पहले दिल्ली गया, वहां से दो दिन पहले अपनी बहन के घर भैंसरू आया था, जिसे सूचना पाकर सीआईए प्रथम ने दबोच लिया। जबकि दीपक धनखड़ को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था।
एक जून को हुई थी अनिल की हत्या

रिटौली गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ और अकिंत उर्फ बाबा गैंग के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। 2022 में भाऊ के करीब रोहित उर्फ बजरंग की हत्या हुई थी। इसमें अनिल हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद था। उसकी एक जून की सुबह सुबह 7 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सात केस दर्ज हैं आरोपी दीपक मड़ौदी
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक माड़ौदी के खिलाफ 7 केस पहले से दर्ज हैं। इनमें तीन केस सोनीपत के थाना खरखौदा, तीन केस रोहतक के शिवाजी कॉलोनी, कलानौर व सिटी और एक केस दिल्ली के अलीपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed