{"_id":"67df84b596156c90070e7248","slug":"pgims-security-guard-shot-in-head-on-rohtak-hisar-bypass-injured-admitted-to-hospital-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक-हिसार बाईपास पर PGIMS के सुरक्षा गार्ड के सिर में मारी गोली, घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक-हिसार बाईपास पर PGIMS के सुरक्षा गार्ड के सिर में मारी गोली, घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती
Sun, 23 Mar 2025 09:19 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:19 AM IST
सार
हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में हिसार बाईपास स्थित आईडीसी चौक पर अज्ञात हमलावर ने पीजीआईएमएस के सुरक्षा गार्ड के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड को तुरंत पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घायल सुरक्षा गार्ड की पहचान हेमंत के रूप में हुई है, जो श्याम कॉलोनी का निवासी है और अपनी नानी के पास रहता है। हेमंत शनिवार शाम को अपनी ड्यूटी पर गया था, लेकिन रविवार सुबह उसे हिसार बाईपास पर गोली मार दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले को हमले और आपसी रंजिश के आधार पर जांच रही है।
विज्ञापन