फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS Rohtak arrives late night from Corona-infected Home Minister Anil Vij Ambala

कोरोना संक्रमित गृहमंत्री अनिल विज अंबाला से देर रात पहुंचे पीजीआईएमएस रोहतक

Sun, 13 Dec 2020 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
PGIMS Rohtak arrives late night from Corona-infected Home Minister Anil Vij Ambala
पीजीआई के स्पेशल वार्ड में इलाज के लिए शनिवार की रात पहुंचे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। अमर उ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना संक्रमित प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शनिवार देर रात अंबाला छावनी सिविल अस्पताल से पीजीआईएमएस रोहतक पहुंच गए। मंत्री का उपचार संस्थान के पांच सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में चलेगा। डाक्टरों के अनुसार मरीज के फेफड़े में आंशिक तौर पर संक्रमण है, हालांकि उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन अंबाला डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बिल्कुल ठीक हैं और वह सामान्य रूप से एंबुलेंस में तीन एक्सपर्ट डॉक्टर व एक एलटी के साथ पीजीआईएमएस रोहतक गए हैं। रोहतक पीजीआईएमएस में वह स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। उनका सीटी लेवल 14 से बढ़कर 21 पहुंच गया है, जोकि उनकी रिकवरी के बारे में बता रहा है। 12 दिन पहले उनके अंदर लक्षण आए थे और जब जांच की ग्ई तो वह कोरोना संक्रमित मिले थे। देर शाम करीब 8 बजे गृह मंत्री अनिल विज एंबुलेंस के जरिए अंबाला से पीजीआईएमएस रोहतक चले लेकिन तेज धुंध के चलते वह देरी से पहुंचे। मंत्री विज ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं, डाक्टरों की सलाह के अनुसार वह पीजीआईएमएस रोहतक आए हैं।
विज्ञापन

---
ये डॉक्टर करेंगे मंत्री की देखभाल
- डॉ. ध्रूव चौधरी, सीनियर प्रोफेसर पीसीसीएम विभागाध्यक्ष एवं कोविड-19 के प्रदेश प्रमुख नोडल अधिकारी, पीजीआईएमएस
- डॉ. वीके कत्याल, सीनियर प्रोफेसर एंड हैड, मेडिसिन विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. राजेश राजपूत, सीनियर प्रोफेसर एंड हैड, एंडोक्रायनोलॉजी विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर, एनेस्थिसिया विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. अश्विनी कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी, पीजीआईएमएस
नोट : पांच डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन सुबह दस बजे और सायं सात बजे स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।
---
मंत्री के आने के पूर्व अलर्ट हो गया प्रशासन
मंत्री के आने की पूर्व सूचना पर ही पीजीआईएमएस अलर्ट हो गया। एक्सपर्ट डॉक्टरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पीपीई किट में वार्ड में तैनात हो गए। स्पेशल वार्ड के एंट्री गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ संस्थान ने निजी गार्डों के अलावा सहायक सुरक्षा अधिकारी की मौके पर तैनाती कर दी। मंत्री की देखभाल के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों के साथ एक्सपर्ट स्टाफ नर्स, बीयरर आदि की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को निगरानी में रखने के लिए पीजीआईएमएस के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। लोगों से अपील है कि जब तक मंत्री कोविड-19 नेगेटिव नहीं आते तब तक उनसे मिलने कोई ना आए। संस्थान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार जताता है कि उन्होंने कुलपति डॉ. ओपी कालरा व हमारी टीम पर विश्वास जताते हुए अपने इलाज के लिए पीजीआईएमएस को चुना है।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed