फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGDS increased BDS seat and dental chair

पीजीआईडीएस की बढ़ी बीडीएस की सीट और डेंटल चेयर

Thu, 05 Dec 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
PGDS increased BDS seat and dental chair
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पीजीआईडीएस का कद और बढ़ गया है। यहां डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार बीडीएस की 60 सीटों को बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर 81 आधुनिक डेंटल चेयर को डेंटल कॉलेज में शामिल किया गया है। इससे संस्थान में आने वाले दंत रोगियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीजीआईडीएस के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए आते हैं। यहां मरीजों के दांतों का हर प्रकार का उपचार किया जाता है। 81 नई डेंटल चेयर आने से संस्थान के पास 300 डेंटल चेयर हो गई हैं। अब उनके पास सभी चेयर आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसका लाभ बीडीएस, एमडीएस कर रहे डॉक्टरों के अलावा यहां आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि हार्ट के मरीजों को ध्यान में रखते हुए उनके कॉलेज को तीन ऑटो इलेक्ट्रानिक डी फेबुलेटर भी उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से किसी हृदय रोगी के समय पर प्राण बचाए जा सकते हैं। दांत के रोगियों के लिए उनके यहां आपात सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed