फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People raging because of overloaded vehicles

ओवरलोड वाहनों के कारण भड़के लोग

Sat, 07 Dec 2013 09:16 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Sat, 07 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
People raging because of overloaded vehicles
हरियाणा के नारनौल में उपायुक्त के निर्देश के बावजूद नगर परिषद की सीमा में दिन भर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगने से गुस्साए नगरवासियों ने शनिवार शाम रेवाड़ी रोड जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे लगे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज रामकिशन ने नगरवासियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि उपायुक्त दुष्मंत कुमार बेहरा ने छह दिसंबर को शहर में शनिवार से नगर परिषद की सीमा में सुबह साढ़े सात बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शनिवार दोपहर बाद तक उपायुक्त के इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ और ओवरलोड वाहन लंबी कतार में लगातार महावीर चौक से होकर महेंद्रगढ़ रोड और रेवाड़ी रोड की ओर जाते रहे।

इस पर आसपास के कुछ दुकानदारों और लोगों में भारी रोष पैदा हो गया। दुकानदार महावीर चौक पर गए और वहां से गुजर रहे भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।

इस पर महावीर चौक पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे इन वाहनों को रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने पुलिस वालों को बताया कि उपायुक्त ने दिन के समय इन वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन उसके बाद भी ये सरेआम यहां से सरपट दौड़ रहे हैं।

दुकानदारों ने पुलिस वालों को कहा कि इन वाहनों को रोक तुरंत इनके चालान काटे जाएं और इंपाउंड किए जाएं।

पुलिस वालों ने दुकानदारों से कहा कि इन भारी वाहनों रोकने के लिए हमें कोई आदेश नहीं है और न ही ये हमारा काम है।

इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने वहीं सारे ओवरलोड वाहनों को रोकना शुरू कर दिया व सड़क पर खड़े हो गए।

लोगों के सड़क पर खड़े हो जाने और भारी वाहनों को रोक देने के कारण महावीर चौक पर चारों तरफ जाम लग गया। जाम करीब पौने घंटे तक लगा रहा।

जाम लग जाने के कारण कुछ लोगों और पुलिस वालों के बीच काफी गहमा-गहमी भी हुई।

इस बीच पुलिस वालों ने लोगों पर केस बनाने को कहा कि वे इन वाहनों का न रोकें। इस पर लोगों ने पुलिस पर ही इन लोगों से मिलिभगत करके मोटी कमाई करने का आरोप लगाया।


पुलिस व लोगों द्वारा मौके पर ही एसपी को फोन मिलाया गया और उनसे बात की गई तो उन्होंने भी फिलहाल उन्हें वहां से निकल जाने देने को कहा।

इस पर कुछ दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक की बात मान कर जब भारी वाहनों को जाने दिया तो मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने इसका विरोध किया।

सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज रामकिशन वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंच कर लोगों से कहा कि वे ओवरलोड वाहनों के चालान तो काट नही सकते लेकिन जिसके पास कागज पूरे नहीं हैं, उनके चालान जरूर काट दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ओवरलोड के चालान तो आरटीओ ही काटेंगे। बाद में उन सभी भारी वाहनों को चेकिंग के लिए लाइन में लगाया गया और जाम खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed