{"_id":"61f99412b72e682d4952ebb0","slug":"pakasma-s-youth-was-murdered-within-a-kilometer-radius-rohtak-news-rtk6372365107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोमीटर के दायरे में हुई थी पाकस्मा के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलोमीटर के दायरे में हुई थी पाकस्मा के युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पाकस्मा के युवक रोहताश (25) की हत्या शव मिलने के एक किलोमीटर के दायरे में की गई है, लेकिन मृतक की बाइक व मोबाइल न मिलना पुलिस की चिंता बढ़ा रहा है। आरोपी संदीप उर्फ टिंडा की तलाश में पुलिस लगातार छापा मार रही है। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क किनारे जहां युवक का शव मिला, उसके आसपास खेतों में बने कोटड़े व स्कूल के पास सुराग ढूंढे जा रहे हैं।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पाकस्मा निवासी जगदीश ने दी शिकायत में बताया था कि शनिवार को उसके बेटे रोहताश को गांव का युवक संदीप उर्फ टिंडा बाइक पर अटायल गांव ले गया था। अटायल मेें पाकस्मा के ही युवक सोमबीर उर्फ भीम ने मछली पालन के लिए जोहड़ ठेके पर ले रखा है। संदीप उर्फ टिंडा सोमबीर के पास नौकरी करता है। शनिवार रात को रोहताश घर वापस नहीं आया तो वे संदीप के घर गए। वहां संदीप भी नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के सरपंच मुकेश का फोन आया। मुकेश ने बताया कि पुलिस को अटायल गांव के पास कसरेंहटी रोड पर एक युवक का शव मिला है। उसका शव पीजीआई के मोर्चरी में रखवाया गया है। वह पीजीआई पहुंचा और शव की शनाख्त की। जगदीश का कहना है कि उसके बेटे रोहताश की हत्या संदीप उर्फ टिंडा ने की है। हत्या के बाद उसके बेटे की बाइक व फोन लेकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने संदीप की तलाश शुरू कर दी है।
बाक्स
नजदीक खेतों में हत्या की आशंका
आरोपी संदीप की तलाश में दबिश देकर छापा मारा जा रहा है। जहां शव मिला है, उसके एक किलोमीटर के दायरे में खेतों में बने कोटड़े खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला