{"_id":"65a9650aacfac4dbaf0589b2","slug":"on-january-22-the-city-will-be-illuminated-with-four-lakh-lamps-rohtak-news-c-17-roh1020-341150-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 22 जनवरी को चार लाख दीपों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 22 जनवरी को चार लाख दीपों से जगमगाएगा शहर
Thu, 18 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
अम्बेडकर चौक पर बनाया गया 22 जनवरी रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सेल्फी पॉइंट। सं
रोहतक। रामलला मूर्ति की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह इस वर्ष की पहली दीपावली के रूप में जिला निवासी मनाने को तैयार है। मंदिर, घर, पार्क के साथ चौक-चोहराहों पर हजारों की तदार में दीप जलाने की योजनाएं तैयार की जा रही है। 22 जनवरी की शाम को दीप महोत्सव के रूप में लगभग चार लाख दिये जलाए जाऐंगे। शहर में छह स्थान निर्धारित किए गए है, जहां 11,000 दीपों से प्रकाश किया जाएगा। इसी के साथ शहर के दो मुख्य चौक पर श्री राम और राम मंदिर की तस्वीर के साथ सेल्फी प्वाइंट बना गए है।
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में केवल तीन दिन शेष है और शहर दीप, आतिशबाजी और लाइटों की रोशनी में जगमगाने को तैयार है। में 22 जनवरी को दीपावली महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां की जा रही है। डीएलएफ पार्क में 1,100 दीपक, ओल्ड आईटीआई स्थित बाबा बालक पूरी डेरे पर 1,200 दीप, नेहरु कॉलोनी स्थित गोकर्ण धाम में 2,100 दीप जलाए जाऐंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी निवासी अपने घरों में भी दीप जलाएंगे।
शहर में यहां जलाए जाएंगे 11,000 दीप
1. मदनलाल ढीगड़ा कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड आईटीआई
2. शिव मंदिर वैश्य कॉलेज, रेलवे स्टेशन
3. महावीर पार्क, जिला विकास भवन निकट
4. रामा कृष्णा मंदिर, सलारा मोहल्ला
5. श्री अन्नपूर्णा माई मंदिर, शिवम एनक्लेव
6. पंजाबी राम लीला मैदान
22 जनवरी के लिए बनाए जाने वाले सेल्फी पॉइंट
1. आर्य नगर चौक
2. अंबेडकर चौक