फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   on 15 june no public delling, focus online

15 जून तक पब्लिक डीलिंग नहीं, ऑनलाइन पर फोकस

Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
on 15 june no public delling, focus online
on 15 june no public delling, focus online
रोहतक। नगर निगम में 15 जून तक पब्लिक डिलिंग नहीं होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पत्र आ गया है। निगम प्रशासन की आम लोगों से अपील है कि वे आनॅलाइन वर्क पर ही फोकस करें। निगम के नागरिक लोग सुविधा केंद्र में भी आने से बचें।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने पत्र जारी किया है कि 18 मई को पत्र जारी करके 31 मई तक पब्लिक डिलिंग पर रोक लगाई गई थी। साथ ही विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को लेकर नियम तय किए थे। अब केंद्र सरकार ने चाहे 8 जून से अनलॉक फेस 1 तय किया हुआ है, लेकिन सरकार ने 15 जून तक सरकारी कार्यालयों के अंदर पब्लिक डिलिंग बंद रखने की हिदायत दी है। पत्र में साफ किया है कि कोरोना संकट के चलते ग्रुप ए व बी की शत प्रतिशत हाजिरी रहेगी, जबकि सी व डी की 75 प्रतिशत हाजिरी रहेगी। सभी वर्ग के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। विभागाध्यक्ष तय करेंगे कि कार्यालय में भीड़ न जुटे। इसके लिए अधिकारी तय करेंगे कि कौन कर्मचारी घर से ड्यूटी कर सकता है। कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों को आरोग्य ऐप डाउनलोड करनी होगी। अगर किसी कर्मचारी के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह अपने सामान्य फोन से 1921 पर मिस कॉल देगा। ग्रुप सी व डी के लिए साप्ताहिक रोस्टर रजिस्टर लगाया जाएगा। अगर कर्मचारी का घर कंटेनमेंट जोन में आता है तो कर्मचारी घर पर ही रहेगा।
विज्ञापन

10 दिन में ऑनलाइन 700 ने जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स
नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 10 दिन में 700 के करीब सिटीजन ने ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है, जबकि ऑफ लाइन टैक्स जमा कराने वालों की संख्या 450 है। इससे साफ है कि लोग ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं। क्योंकि कोरोना के बढ़ते केसों से साफ है कि थोड़ी सी चूक बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील निगम कार्यालय में न आएं लोग
शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में निगम से जुड़े कार्य के लिए सिटीजन कार्यालय में न आएं। ऑनलाइन सीएचसी सेंटर या दूसरे तरीकों से कार्य पर जोर दें। ब्रांचों के अंदर आम पब्लिक की पहले ही एंट्री बंद है।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed