फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Omex city report not sent after DC order

डीसी के आदेश के बाद भी नहीं सौंपी गई ओमैक्स सिटी की निरीक्षण रिपोर्ट

Mon, 16 Dec 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Omex city report not sent after DC order
रोहतक। ओमैक्स सिटी की निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त तक पहुंचने में अभी तीन दिन और लगने की संभावना है। पब्लिक हेल्थ ने सैंपल लेकर पानी की भी जांच नहीं की है। सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार का कहना है कि सभी की रिपोर्ट आने के बाद कंपाइल रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को सौंपी जाएगी जिसमें समय तो लगेगा। उपायुक्त ने टीम गठित करते समय तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। वहीं, सोमवार 16 दिसंबर को नगर निगम और टाउन ऐंड कंट्री प्लान के एसटीपी अपनी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी में करीब 600 लोगों ने लाखों रुपये में घर खरीदा था। कंपनी ने भरोसा दिया था कि कॉलोनी के अंदर जीवन उपयोगी सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कालोनी के लोगों का आरोप है कि कंपनी ने जिन सुविधाओं का वायदा किया उनमें से अधिकांश को पूरा नहीं किया है। यही नहीं, बिजली, पानी, सड़क व गंदगी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सीवरेज का समुचित रूप से निस्तारण नहीं हो रहा है। सीवरेंज को कालोनी के चारों तरफ खुले में बहाया जा रहा है जिसकी वजह से दुर्गंध में सांस लेना दूभर हो रहा है। इन शिकायतों पर उपायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की जिसमें नगर निगम से एसटीपी केके वार्ष्णेय व एसटीपी टाउन ऐंड कंट्री प्लान नरेंद्र सोलंकी को शामिल किया। टीम को निर्देश दिए गए कि वह तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपे ताकि संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

टीम ने बुधवार को कालोनी का निरीक्षण किया था और उपायुक्त के निर्देशानुसार शनिवार तक रिपोर्ट सौंपी जानी थी। मगर अभी तक न तो नगर निगम और न टाउन ऐंड कंट्री प्लान के एसटीपी ने अपनी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। निगम के एसटीपी केके वार्ष्णेय और टाउन ऐंड कंट्री प्लान एसटीपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि वह अपनी रिपोर्ट सोमवार को सौंपेंगे। जबकि अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग ने कालोनी से पानी का सैंपल जांच के लिए नहीं लिया है। एक्सईएन भानु प्रकाश का कहना है कि कल उनकी टीम कॉलोनी से पानी के सैंपल लेकर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed