फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Offline classes started after one year in FDDI

एफडीडीआई में एक साल बाद शुरू हुई ऑफलाइन कक्षाएं

Tue, 06 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Offline classes started after one year in FDDI
Offline classes started after one year in FDDI - फोटो : RohtakCity
आईएमटी स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में सोमवार को ठीक एक साल बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुई। सत्र 2020-21 के लिए फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन और फैशन डिजाइन की दाखिला प्रक्रिया सितंबर 2020 में पूरी हो गई थी, लेकिन कोविड-19 के चलते अब तक विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं ही चल रही थी। अब भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्थान को चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों के लिए खोला गया। इसी प्रक्रिया के तीसरे चरण के तहत 2020-21 सत्र के नए विद्यार्थियों को सोमवार को दस्तावेजों के सत्यापन और इंडक्शन प्रोग्राम के लिए बुलाया गया। संस्थान में आकर विद्यार्थी बहुत खुश और नए शिक्षण कौशल के लिए तैयार दिखे। एफडीडीआई सेंटर इंचार्ज डॉ. विकास बैनीवाल ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और कोविड-19 से बचाव की नियमावली का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed