{"_id":"3318e0cf5ee59f1759ed10e40ebce935","slug":"now-pgi-dental-college-retirement-age-will-be-65-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के डेंटल कॉलेज में रिटायरमेंट की उम्र अब 65 वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई के डेंटल कॉलेज में रिटायरमेंट की उम्र अब 65 वर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक के डेंटल कॉलेज की फैकल्टी की रिटायरमेंट उम्र की सीमा को बढ़ा दिया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डेंटल कॉलेज में कार्यरत फैकल्टी (दंत संकाय) की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम खट्टर ने रोहतक पीजीआई में संचालित डेंटल कॉलेज में रिटायरमेंट की आयु सीमा में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि चिकित्सा मंत्री अनिल विज ने पिछले माह 13 दिसंबर को जब यहां अपने दांत का इलाज कराया था और यहां की फैकल्टी पर विश्वास दर्शाया था।
उसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि डेंटल कॉलेज को जल्द ही कोई सौगात मिल सकती है। वहीं शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में आए चिकित्सा मंत्री अनिल विज दोबारा डेंटल कॉलज जांच के लिए आए थे। तब अमर उजाला ने डेंटल कॉलेज को जल्द सौगात मिलना तय की बात को प्रकाशित किया था। मंत्री के जाने के दूसरे दिन ही कॉलेज की फैकल्टी को यह सौगात मिल गई है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी का कहना है कि हम काफी समय से इस सौगात का इंतजार कर रहे थे। सभी जगह जब मेडिकल कॉलेज में रिटायमेंट की आयुसीमा बढ़ाई गई थी, डेंटल कॉलेजों में भी इसे लागू किया गया था। एम्स में भी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही डेंटल कॉलेजों में भी यह सुविधा लागू की गई थी। लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं हुआ था।
दो बाद हेल्थ यूनिवर्सिटी की एसी में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका था, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया था। अब जाकर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। हम सरकार केबहुत आभारी है।