{"_id":"6775b96d0dd5281595a3952c1ce6ab90","slug":"now-changed-the-state-s-politics-inlo-should-be-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गई है प्रदेश की सियासत, विपक्षियों को भी बदलना होगा रवैया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गई है प्रदेश की सियासत, विपक्षियों को भी बदलना होगा रवैया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सियासत अब बदल गई है। अब विपक्षियों को भी अपना रवैया बदलना
विज्ञापन
होगा। इनेलो को चेतावनी भरे लहजे में बात करनी छोड़ देनी चाहिए। यह कहना है
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। वे शनिवार को इंडस पब्लिक
स्कूल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केएमपी पर हो रही सियासत पर
पूछे गए पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के
लोग परिवारवाद को अच्छी तरह समझ चुके हैं।
युवा पारदर्शी राजनीति की समझ रखता है। राजनीतिक संस्कृति के बदलाव के कारण ही भाजपा को प्रदेश के लोगों का समर्थन मिला है। विपक्ष का काम अब सिर्फ बरगलाना रह गया है। उन्हें अपने अंदर झांककर देख लेना चाहिए। आज की सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के पूर्णतया खिलाफ है। यह बात प्रदेश केवित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने पत्रकारों से चर्चा केदौरान कही।
हुड्डा ने की सिर्फ क्षेत्रवाद की राजनीति
वित्त मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा ने पिछले दस वर्षों में सिर्फ क्षेत्रवाद की राजनीति की। किसानों की हजारों एकड़ जमीन पूंजीपतियों के हाथों बेच दी। किसानों से उनका पैतृक धंधा भी छीन लिया।
कैप्टन के पांच सूत्र
इंडस स्कूल में ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता के उद्घाटन पर वित्त मंत्री ने युवाओं को धैर्य, क्षमा, सच्चाई, ज्ञान व शांति के पांच सूत्र दिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हर इंसान में कोई ना कोई अद्वितीय क्षमता या गुण दिए हैं। कार्यक्रम से पहले स्कूल की चेयरपर्सन एकता सिंधु ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। प्रिंसिपल डॉ. सुषमा झा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पटाखे न जलाने का आह्वान
कैप्टन ने कहा कि एक मैग्जिन के सर्वे में हरियाणा को पर्यावरण के मालमे में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इसलिए अब हमारा फर्ज बनता है कि हम प्रदेश के वातावरण को शुद्ध रखें और स्वच्छता के नियमों का भी पालन करें। बच्चों से आह्वान किया कि वे दीपावली पर ऐसे पटाखे ना चलाएं, जिनसे प्रदूषण फैलता है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह अपील भी की है कि किसान खेतों में पराली न जलाएं।