फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now 70 cylinders will be filled in an hour instead of 40

अब एक घंटे में 40 के बजाय 70 सिलिंडर भरे जाएंगे

Wed, 28 Apr 2021 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now 70 cylinders will be filled in an hour instead of 40
पीजीआई व अन्य अस्पतालों को अब तेज गति से ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट का दूसरा टैंक शुरू हो गया है। पहले इस प्लांट से एक घंटे में 40 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाते थे, अब 70 भरे जा सकेंगे। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एडीसी महेंद्र पाल की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बॉटलिंग प्लांट की निगरानी कर रही है। अधिकारियों की कड़ी मेहनत के चलते प्लांट का दूसरा टैंक शुरू हो गया है। अब प्रतिघंटे ऑक्सीजन के 70 सिलिंडर भरे जा सकेंगे, इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस काम के लिए एडीसी महेंद्र पाल व उनकी टीम को बधाई दी। गौरतलब है कि पहले लिक्विड ऑक्सीजन इस प्लांट में आती है, फिर उसे सिलिंडर में भर कर अस्पतालों को भेजा जाता है। उपायुक्त ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने खुद रोहतक आकर ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री खुद इस पर नजर रखे हुए हैं, जिले को ऑक्सीजन का निर्धारित कोटा मिल रहा है। उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार जिले के दूसरे अस्पतालों को भी देखा जा रहा है जो कोरोना मरीजों को उपचार दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि महामारी को लेकर भयावह माहौल न बनाएं, बल्कि बीमार होने से डरें। इसके लिए कोरोना के प्रति उचित व्यवहार जरूरी है। पुलिस अधीक्षक भीड़ वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं, बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, माइक्रो लेवल पर काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अनावश्यक रूप से अस्पतालों में न जाएं, फोन पर डॉक्टरों से बात करें, उनके परामर्श से दवाएं लें। जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं। निरीक्षण के दौरान एडीसी महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed