फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard purchase may stop due to bicondery

आढ़तियों के बायकाट करने से रुक सकती है सरसों की खरीद

Wed, 15 Apr 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mustard purchase may stop due to bicondery
लॉक डाउन में मंगवार को नई अनाज मंडी में सरसों की खरीदारी के लिए मंडी में जमीदारों से खरीदे जाने वा - फोटो : RohtakCity
रबी सीजन की सबसे पहली फसल सरसों की खरीद पर ग्रहण लग गया है। सरसों की सरकारी खरीद 15 से 19 अप्रैल तक होनी है। लेकिन आढ़तियों ने इसके बायकाट का एलान कर दिया है। देर शाम तक प्रशासन आढ़तियों को मनाने से लेकर वैकल्पिक इंतजाम करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

सरसों की खरीद से पहले ही आढ़तियों ने कुछ मुद्दों पर नाराजगी जता दी थी। दो दिन पहले राज्य स्तर पर उनकी सूबे के आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला था। सोमवार को रोहतक के आढ़तियों ने खरीद के बायकाट का एलान कर दिया था। सरसों की खरीद में कमीशन कम करने, ऑनलाइन सिस्टम और मजदूरों की किल्लत में सरकार के कुछ न करने से आढ़तियों में नाराजगी है। मंगलवार सुबह जिले की चारों मंडियों के आढ़तियों की बैठक रोहतक अनाज मंडी में हुई। इसमें रोहतक के प्रधान डिंपल, महम के धरमवीर सिवाच, कलानौर के विजेंदर लाकड़ा और सांपला के अशोक गुप्ता भी शामिल हुए। इसमें खरीद के बायकाट पर मुहर लगा दी गई। दोपहर में मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब ने आढ़तियों के साथ मीटिंग की, पर वे नहीं माने। आखिर शाम चार बजे डीसी आरएस वर्मा खुद मंडी पहुंचे और एक घंटे तक आढ़तियों के साथ बैठक की। लेकिन समस्याएं जिलास्तर की नहीं थीं, इसलिए कोई समाधान नहीं निकल सका। आढ़ती अपने रुख पर डटे रहे। उन्होंने साफ कह दिया कि वे सरसों की खरीद नहीं करेंगे, सरकार ने कुछ नहीं किया तो गेहूं में भी यही स्टैंड रहेगा।
विज्ञापन

आढ़तियों की मांगें
1. सरकार ने सरसों में आढ़तियों का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर .90 फीसदी कर दिया। आढ़ती इसे 2.5 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं।
2. सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम लागू कर पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर करने का प्रावधान किया है। आढ़तियों का कहना है कि चुनिंदा लोगों को कंप्यूटर आता है, यह लागू करना संभव नहीं, पेमेंट उनके माध्यम से दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. खरीद सीजन में 95 फीसदी बिहार के मजदूर काम करते हैं, जो अपने घर लौट गए हैं। आढ़तियों की मांग है कि सरकार केंद्र से बात कर उन्हें लाने की व्यवस्था करे।
संभावनाएं
1. आढ़ती सुबह तक मान जाएं और सरकारी शर्तों के मुताबिक ही खरीद शुरू कर दें। इससे सभी संबंधित पक्षों को राहत मिलेगी।
2. अगर आढ़ती नहीं मानते हैं तो हैफेड की एक सोसायटी है, उसके जरिये खरीद की जाएगी। उस स्थिति में गेट पास में किसान के साथ सोसायटी का नाम होगा। तीन साल पहले भी हैफेड सोसायटी के जरिये फसल खरीद चुका है।
प्रशासन ने सरसों की खरीद के सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। खरीद में सोशल डिस्टेंसिंग पर खास ध्यान रखा जाएगा। कोरोना जैसे संकट के समय आढ़ती दबाव डालकर अपनी मांगें मनवाना चाहते हैं। इससे पूरे समाज में इनके खिलाफ गलत मैसेज जाएगा। मौजूदा हालातों को देखते हुए इन्हें खरीद में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
आरएस वर्मा, उपायुक्त, रोहतक
इतिहास में पहली बार हुआ है कि आढ़तियों का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर .90 फीसदी कर दिया गया है। मजदूरों की समस्या पर भी सरकार कोई मदद करने को तैयार नहीं है। सरकार द्वारा लागू ऑनलाइन सिस्टम आढ़तियों के बस से बाहर है क्योंकि बहुत कम लोगों को ही कंप्यूटर आता है।
डिंपल, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन रोहतक अनाज मंडी।
जिले की चारों मंडियों में 27 हजार टन सरसों आने की उम्मीद
रोहतक। सरसों की खरीद 15 से 19 अप्रैल तक जिले की चार मंडियों रोहतक, कलानौर, महम और सांपला में की जाएगी। इस बार चारों मंडियों में खरीद की जिम्मेदारी सरकार की एजेंसी हैफेड को दी गई है। जिले में सरसों का रकबा 9.5 हजार हेक्टेयर है और एमएसपी 4425 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। फसल बेचने के लिए 6600 लोगों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिले में 37 हजार हेक्टेयर रकबे का रजिस्ट्रेशन हुआ है। खरीद एजेंसियों को जिले भर से करीब 27 हजार टन फसल मंडियों में आने की उम्मीद है। खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों ने तैयारियां मुकम्मल करने का दावा किया। हैफेड ने चारों मंडियों में अपना एक-एक पर्चेजर तैनात कर दिया है। स्टाफ के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। बोरियां समेत सारा पैकिंग मैटीरियल भी मंडियों में पहुंचा दिया गया है। खरीद के बाद फसल को वेयरहाउस तक पहुंचाने के लिए लेबर और ट्रांसपोर्ट के टेंडर पहले ही किए जा चुके हैं। खरीद के बाद किसानों को अदायगी सीधे उनके खातों में की जाएगी।

सुबह-शाम 25-25 किसानों को बुलाया, दो शिफ्टों में होगी खरीद
रोहतक। मंडियों में खरीद सीजन के दौरान सारे इंतजाम करने की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी की है। जिसने रजिस्ट्रेशन के आधार पर किसानों का रोस्टर तैयार कर लिया है। मार्केट कमेटी चेयरमैन दीपक लोहचब ने बताया कि रोजाना सुबह नौ से दोपहर दो बजे और दोपहर ढाई से शाम छह बजे की दो शिफ्टों में खरीद होगी। पहले दिन 15 अप्रैल को दोनों शिफ्टों में 25-25 किसानों को फोन कर बुलाया गया है, स्टाफ ने उन्हें एसएमएस भी किए हैं। अगले दिन से दोनों शिफ्टों में 50-50 किसानों को बुलाया जाएगा। गेट पास आदि बनाने के लिए टैब का इंतजाम किया गया है।

लॉक डाउन के बीसवें दिन नई अनाज मंडी में सरसों की खरीदारी के लिए मंडी सचिव सक्षम योजना के तहत आए युव

लॉक डाउन के बीसवें दिन नई अनाज मंडी में सरसों की खरीदारी के लिए मंडी सचिव सक्षम योजना के तहत आए युव- फोटो : RohtakCity

लॉक डाउन के बीसवें दिन नई अनाज मंडी में सरसों की खरीदारी के लिए मंडी सचिव के कार्यालय पर सरसों बेच?

लॉक डाउन के बीसवें दिन नई अनाज मंडी में सरसों की खरीदारी के लिए मंडी सचिव के कार्यालय पर सरसों बेच?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed