फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder in sampla

सांपला में युवक की चाकू घोंप कर हत्या

Mon, 15 Jul 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
murder in sampla
रोहतक/सांपला। राजीव गांधी स्टेडियम सांपला में रविवार सुबह किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी दौड़ गई। हत्या तेजधार हथियार से की गई है। शव के सिर पर दो व दिल पर एक गहरा घाव मिला है। मामूली कहासुनी में हुई गाली गलौज को हत्या की वजह बताया जा रहा है। खेत में कमरे बनाने के लिए किसान सुबह मजदूर लेने के लिए निकला था। स्कूटी पर सवार होकर बाजार गया किसान वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने दो लोगाें के लिए खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांपला निवासी वीरेंद्र का कहना है कि उसका छोटा भाई 42 वर्षीय सिकंदर खेतीबाड़ी करता था। दहकौरा इलाके में किराए के लिए कमरे बनवा रहा था। रविवार सुबह वह किसी काम से बेरी रोड व स्टेडियम के साथ लगती मीट मार्केट गया था। यहां उसकी नरेश व अमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह अपने भाई को बुलाने स्टेडियम पहुंचा तो नरेश, अमित व तीन चार अन्य उस पर तेजधार हथियार व लोहे के सरिए से हमला करते दिखाई दिए। मुझे मौके पर देखकर वे भाग गए। सिकंदर की चोट गहरी थी। इस कारण उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादियान व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एफएसएल ने मौके से जुटाए सबूत
हत्या की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने घटनास्थल का दौरा कर मौके से तथ्य जुटाए। मृतक के शरीर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तेजधार हथियार के तीन गहरे निशान नजर आए। इसमें से दो सिर पर व एक छाती पर दिल में लगा है। खून से लथपथ शव पर कमीज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज करेगी पुलिस की मदद
किसान सिकंदर की हत्या के बाद पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए मीट मार्केट व स्टेडियम के साथ लगती दुकानों व मकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान हत्यारों के फोटो उन्हें मिल गए। इसमें किसान हत्यारों के साथ नजर आ रहा है। फुटेज में झगड़ा होने व बाद में किसान के स्टेडियम की ओर भागने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने यह फुटेज ले ली है। यह फुटेज हत्यारों को पकड़ने व सजा दिलाने में पुलिस की मदद रहेगी।
बच्चों से छिन गया पिता का भी साया
किसान की हत्या कर हत्यारों ने दो बच्चों के सिर से पिता का भी साया छीन लिया। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में दोनों बच्चे अकेले रह गए हैं। वही अपने बच्चों की देखभाल कर रहा था।

किसान सिकंदर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। वीरेंद्र ने अपने भाई की हत्या को लेकर नरेश उर्फ डबली व अमित पर शक जाहिर किया है। इसके चलते इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलबीर सिंह, प्रभारी, सांपला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed