फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 400 workers raised voice against contract system

Rohtak News: 400 से ज्यादा कर्मियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ भरी हुंकार

Sun, 19 Jan 2025 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
More than 400 workers raised voice against contract system
18सीटीके05..विजय पार्क में विधायक भारत भूषण बतरा को मांग पत्र सौंपते अनुबं​धित कर्मचारी। स्रोत
400 से ज्यादा बैरर (कर्मचारी) ने ठेका प्रथा हटाने और एचकेआरएन में शामिल करने के लिए हुंकार भरी। पीजीआई स्थित विजय पार्क में शनिवार को भी बड़ी संख्या में बैरर ने सरकार और पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा कौशल रोजगार निगम शामिल करने की मांग को लेकर अनुबंधित कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन पिछले छह दिन से जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को बैरर ने एचकेआरएन में शामिल करने की अपनी मांग दोहराई। बैरर राकेश हुड्डा, अभिषेक लोहाट, मंजीत, चांद, सविता, सुकन्या, ऋषि, संजय, सुनिल, संदीप, अनुज, अमित आदि ने कहा कि उनकी एक ही मांग है, एचकेआरएन में शामिल करो और यह मांग जायज है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इधर बैरर धरने पर हैं, उधर एजेंसी ठेकेदार की ओर से अलग खेल चल रहा है। अनुबंधित कर्मचारियों ने दावा किया कि बीते दो से तीन दिन में ठेकेदार की ओर से अब तक 200 से ज्यादा नए बैरर भर्ती किए जा चुके हैं। सितंबर 2021 से अनुबंध पर कर्मचारियों को रखने पर रोक है। इसके बावजूद अगर ठेकेदार की ओर से नए अनुबंध पर भर्ती प्रकिया चल रही है तो यह चिंता का विषय है। वहीं, एपी सिक्योरिटी एजेंसी ने भर्ती करने के आरोप सिरे नकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सात वर्ष से नहीं दी गई यूनिफॉर्म
अनुबंधित कर्मचारियों ने बताया कि पिछले सात साल से यूनिफॉर्म तक नहीं दी गई है। एजेंसी की ओर से यह हर वर्ष देना तय किया गया था। अंतिम बार जुलाई 2017 में यूनिफॉर्म प्राप्त हुई थी। इसके एवज में 1500 रुपये भी लिए गए थे। अब इतने वर्षों बाद भी किसी भी मौसम की ड्रेस नहीं दी गई। जबकि गर्मी और ठंड के लिए अलग-अलग ड्रेस एजेंसी को बैरर को देना तय हुआ था।


अनुबंधित कर्मचारियों को मिला विधायक का साथ
अनुबंधित कर्मचारियों का समर्थन करने शनिवार को विजय पार्क में भारत भूषण बतरा भी पहुंचे। कर्मचारियों ने विधायक को मांगों का ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे उनके अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएंगे। पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने भी अनुबंधित कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए सरकार से इन्हें जल्द एचकेआरएन में शामिल करने की अपील की है।

18सीटीके05..विजय पार्क में विधायक भारत भूषण बतरा को  मांग पत्र सौंपते अनुबंधित कर्मचारी। स्रोत

18सीटीके05..विजय पार्क में विधायक भारत भूषण बतरा को मांग पत्र सौंपते अनुबंधित कर्मचारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed