{"_id":"693dd8d1ac535cbde5015b9c","slug":"more-than-40-illegal-hoardings-have-been-erected-along-a-15-km-stretch-of-kalanour-road-rohtak-news-c-17-roh1020-777434-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर रोड पर 15 किमी में लगे 40 से अधिक अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर रोड पर 15 किमी में लगे 40 से अधिक अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
31...रोहतक भिवानी स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे लगा यूनिपोल। संवाद
रोहतक। नगर निगम के यूनीपोल और होर्डिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। कहीं यूनीपोल पुराने व जंग खाए हुए हैं तो कहीं होर्डिंग जर्जर हालत में हैं। यही नहीं निगम के यूनीपोल कम हैं। इनके विपरीत अवैध होर्डिंग की भरमार है। इससे निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अमर उजाला ने अवैध होर्डिंग और यूनीपोल की स्थिति जानने के लिए कलानौर स्टेट हाईवे का जायजा लिया तो यह स्थिति सामने आई।
शनिवार को रोहतक-भिवानी राज्य राजमार्ग पर टीम ने 15 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक पड़ताल की। इस दौरान 40 से अधिक अवैध होर्डिंग नजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह होर्डिंग लगे दिखाई दिए। शहर की सीमा में ही निगम के यूनीपोल भी नजर आए।
यह बेहद जर्जर हालत में नजर आए। हाईवे से लगते घरों के पास भी कुछ निजी यूनीपोल दिखाई दिए। इन पर बड़े-बड़े विज्ञापन भी लगे हैं। इनसे निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग दोनों अनजान हैं। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में 50 यूनीपोल लगाए हैं।
विज्ञापन
यूनीपोल की संख्या इससे कहीं अधिक हैं। ऐसे में निगम प्रशासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और यूनीपोल लगाने वालों के खिलाफ निगम कार्रवाई कर रहा है। पिछले दो माह में निगम प्रशासन ने 380 से ज्यादा लोगों पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाय। नेताओं व संगठनों से जुर्माना राशि वसूली जा चुकी है।
शहर होर्डिंग से अटा पड़ा है। रोहतक ही नहीं कलानौर का भी यही हाल है। होर्डिंग शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। प्रशासन इस ओर सख्ती बरतनी चाहिए। अवैध होर्डिंग हटाए जाने चाहिए। होर्डिंग लगाने वालों को भी शहर की सुंदरता का ख्याल रखना चाहिए। -नवीन जांगड़ा, कलानौर।
यूनीपोल व होर्डिंग प्रचार का साधन हैं। इसे कुछ खास निर्धारित जगह पर ही इस्तेमाल करना चाहिए। नेता व कुछ संगठन अपने आयोजनों के चलते पूरा शहर होर्डिंग से भर देते हैं। हर तरफ होर्डिंग नजर आते हैं। से शहर की सुंदरता कम करने के साथ हादसों का भी कारण बनते हैं। -अधिवक्ता सज्जन सिंह, कलानौर
नगर निगम क्षेत्र में यूनीपोल व होर्डिंग के लिए निगम प्रशासन व हाईवे पर लगे यूनीपोल व होर्डिंग के लिए विभाग करता है। स्टेट रोहतक-भिवावनी हाईवे पर कहीं ऐसे यूनीपोल व होर्डिंग हैं तो कार्रवाई की जाएगी। -मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।