फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   molestration in cm village baniyani

सीएम के गांव बनियानी में छेड़छाड़ के बाद फिर तनाव

Fri, 09 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियानी में छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है। बृहस्पतिवार को गांव में दलित और ठाकुर पक्ष के बीच फिर से तनातनी हो गई। दोनों समुदायों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

\
 दोबारा से बढ़ते तनाव को एक बार फिर पंचायत में सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका। अब शुक्रवार को दोबारा से पंचायत होगी। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के पंचायत में मौजूद नहीं होने के कारण कोई फैसला नहीं हो सका। गांव में पीसीआर तैनात कर दी गई है। बता दें कि गांव में करीब एक माह पहले भी छेड़छाड़ और पंचायत में मारपीट को लेकर बवाल हो गया था। सप्ताह भर चले विवाद में पूरा प्रशासन हिल गया था। हालांकि बाद में डीसी और एसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई थी।
विज्ञापन


पेपर देने आई छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
विवाद एक बार फिर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर हुआ। ठाकुर पक्ष के लोगों ने दलित समुदाय पक्ष के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की दो छात्राएं कलानौर के रेलवे रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आई थी। वहां पर दलित समुदाय के एक लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की। ठाकुर पक्ष के दो लड़कों की आरोपी के साथ नोंक झोक हुई। हालांकि यहां मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध लेने गये युवक को घेर कर पीटा
शाम को ठाकुर पक्ष का एक युवक दलित बस्ती में दूध लेने गया तो दलित समुदाय के युवकाें ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। हमले में वह घायल हो गया। उसे कलानौर अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।


अफसरों के हाथ-पांव फूले
घटना का पता चलते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पिछली घटना से सबक लिए प्रशासन ने इस बार मामले की भनक लगते ही स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में कर लिया। गांव में पीसीआर तैनात कर दी गई है। डीएसपी ने दोनो पक्षों को कलानौर थाने में बुलाकर राजीनामा करवाने के प्रयास भी किया। लेकिन एक पक्ष से एक व्यक्ति के नहीं पहुंचने के कारण समझौता नही हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed