फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU's Pradeep won the gold medal by defeating the wrestler in just 30 seconds.

Rohtak News: पहलवान को मात्र 30 सेेकंड में चित कर स्वर्ण पदक जीते एमडीयू के प्रदीप

Fri, 08 Dec 2023 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
MDU's Pradeep won the gold medal by defeating the wrestler in just 30 seconds.
रोहतक। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में एमडीयू के पहलवानों ने 5 में से 4 पदक जीते। एमडीयू के पहलवान प्रदीप ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के पहलवान को मात्र 30 सेेकंड में चित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि विवि के खिलाड़ियों ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। पुष्पेंद्र ने 86 किलो भार वर्ग में कांस्य, चिराग ने 57 किलो भार वर्ग में रजत, सावन ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर एमडीयू का नाम रोशन किया। आयोजक विश्वविद्यालय की ओर से नियमों की घोर अनियमिताओं के बावजूद एमडीयू के पहलवानों ने यह कारनामा किया। इसकी शिकायत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के निदेशक प्रो. राज कुमार को की तो उन्होंने नियमों का पालन करने से साफ इनकार कर दिया। यदि फिक्सर और रेफरी नियमों का पालन करते पांच में से पांच पदक एमडीयू के होते। इस संबंध में इंडियन यूनिवर्सिटी के खेल सचिव बलजीत सिंह शेखो से शिकायत की गई है। वहां से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली यह सब माका ट्रॉफी जीतने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed