{"_id":"a812e94a26b57514526f0f1713c7c03c","slug":"mdu-deparment-6-seat-extend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के कॉमर्स डिपार्टमेंट में बढ़ाई 6 सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के कॉमर्स डिपार्टमेंट में बढ़ाई 6 सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के कॉमर्स विभाग में बढ़ाई गई 6 सीटों पर एडमिशन के लिए 20 अगस्त को सुबह 10 बजे काउंसिलिंग होगी। कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि विभाग में सत्र 2015-16 के लिए 6 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं। इसमें ऑल इंडिया ओपन केटेगरी की 1 सीट, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी की 2, एससी की 1, बीसीए की 1 और बीसीबी की 1 सीट है। काउंसिलिंग के समय विद्यार्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म की हार्ड कॉपी, दस्तावेज और एंटी रैंगिंग शपथ पत्र समेत विलंब शुल्क के तौर पर दो हजार रुपये और एडमिशन फीस साथ लानी होगी। शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड की 12 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए 21 अगस्त को काउंसिलिंग की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह ने बताया कि विद्यार्थी एमपीएड की 5 सीट और पीजी डिप्लोमा इन योगा 5 सीटों पर एडमिशन करा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विलंब फीस उसी दिन जमा करानी होगी।
एमए और बीएससी का परिणाम जारी
रोहतक। एमडीयू ने मई 2015 में आयोजित एमए संस्कृत के दूसरे व चौथे सेमेस्टर और एमए संस्कृत री-अपीयर के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। मई 2015 में हुई बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के चौथे व छठे सेमेस्टर का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
एमए और बीएससी का परिणाम जारी
रोहतक। एमडीयू ने मई 2015 में आयोजित एमए संस्कृत के दूसरे व चौथे सेमेस्टर और एमए संस्कृत री-अपीयर के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। मई 2015 में हुई बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के चौथे व छठे सेमेस्टर का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन