{"_id":"6a8f26eb8c1023574401452e","slug":"married-woman-murdered-over-a-love-affair-in-rohtak-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: प्रेम प्रसंग में शादीशुदा युवती की हत्या: वारदात को अंजाम देकर युवक ने लगाया फंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: प्रेम प्रसंग में शादीशुदा युवती की हत्या: वारदात को अंजाम देकर युवक ने लगाया फंदा, हालत गंभीर
Wed, 26 Aug 2026 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:18 PM IST
सार
खेड़ी साध गांव के युवक ने हत्या की वारदात को होटल में अंजाम देकर खुद भी सुसाइड का प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली रोड स्थित बजरंग भवन के नजदीक होटल 9 क्लाउड में खेड़ी साध की युवती रूबी (25) का शव मिला है। आरोप है कि गांव के युवक नीरज ने गला घोंटकर हत्या की है। साथ ही आरोपी ने अपने घर जाकर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी रोहित ने शिकायत दी है कि वे दो भाई व एक बहन हैं। पिता का देहांत हो चुका है। छह माह पहले बहन रुबी की शादी भगवतीपुर गांव निवासी अंकुश के साथ हुई थी। अंकुश नेवी में नौकरी करता है और फिलहाल मुंबई में ड्यूटी है। एक सप्ताह पहले बहन ससुराल से मायके आई थी।
सुबह किसी काम से रोहतक आई थी। शाम को पता चला कि उसका शव दिल्ली रोड स्थित 9 क्लाउड के कमरा नंबर 106 में शव पड़ा हुआ है। होटल कर्मियों से पता चला कि खेड़ी साध गांव निवासी नीरज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बहन को लेकर होटल में आया था। दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी होटल कर्मियों को यह कहकर चला गया कि वह थोड़ी देर में आएगा। भाई का कहना है कि उनको यकीन है कि नीरज ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जाकर नीरज ने लगाया फंदा, हालत गंभीर
उधर, आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि खेड़ी साध गांव निवासी नीरज ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया। तुरंत उसे नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की ओर से अनफिट करार देने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। पता चला कि आरोपी होटल में एक युवती की हत्या का आरोपी है।
खेड़ी साध गांव के युवक नीरज के खिलाफ होटल में युवती की हत्या करने की एफआईआर दर्ज की है। पता चला कि है आरोपी युवक नीरज ने भी आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी के होश में आने पर बयान दर्ज कराए जाएंगे। -गौरव राजपुरोहित, एसपी
पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की तो पता चला कि आरोपी युवक नीरज ने अपना आधार कार्ड आईडी के तौर पर जमा कराया है। जबकि लड़की का नाम शीतल निवासी महराणा, जिला झज्जर लिखा हुआ है। इस नाम की कोई आईडी नहीं दी गई। तलाशी के दौरान होटल के कमरे से निजी शिक्षण संस्थान का आईकार्ड मिला है। उसमें नाम रुबी लिखा हुआ है।