फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Several employees were found absent at the Meham Mini-Secretariat.

Rohtak News: महम लघु सचिवालय में कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Wed, 26 Aug 2026 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Several employees were found absent at the Meham Mini-Secretariat.
महम। उपमंडल अधिकारी विपिन कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय महम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विपिन कुमार ने विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। उन्होंने व्यवस्थाओं और आम नागरिकों से संबंधित कार्यों के निस्तारण की स्थिति का भी जायजा लिया। एसडीएम ने कार्यालयों में साफ-सफाई और रिकॉर्ड की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी विपिन कुमार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। ड्यूटी में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed