फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The health of animals and the environment is just as important as human health: Dr. Manipal Rana

इंसान ही नहीं, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य भी जरूरी : डॉ. मणिपाल राणा

Wed, 26 Aug 2026 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The health of animals and the environment is just as important as human health: Dr. Manipal Rana
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए 'वन हेल्थ' जागरूकता कार्यशाला हुई। एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ मणिपाल राणा ने इन बीमारियों को रोकने पर जोर दिया। राणा ने जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, पशु विशेषज्ञों और आम लोगों के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने 'वन हेल्थ' अवधारणा समझाई जिसके अनुसार मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य परस्पर जुड़ा है। किसी एक क्षेत्र की उपेक्षा से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जूनोटिक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। एमडीयू के बायोटेक्नोलॉजी केंद्र (सीबीटी) ने यह कार्यशाला आयोजित की। सीबीटी निदेशक रितु गिल ने राणा का आभार व्यक्त किया। डीन मीनाक्षी वशिष्ठ सहित कई विशेषज्ञ और शोधार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed