फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man creates himself through his nature and tendencies: OP Shastri

स्वभाव और प्रवृत्ति से मनुष्य करता है अपना निर्माण : ओपी शास्त्री

Mon, 04 Aug 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Man creates himself through his nature and tendencies: OP Shastri
02..गोहाना रोड ​स्थित दयानंदमठ में मासिक वैदिक सत्संग के दौरान संबो​धित करते मुख्य वक्ता वैदिक
रोहतक। गोहाना अड्डा स्थित दयानंद मठ में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की ओर से महीने के पहले सप्ताह में होने वाले मासिक वैदिक सत्संग का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे हवन से किया गया। हवन के ब्रह्मा आचार्य संतराम रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शास्त्री, पानीपत ने मनुष्य के उत्तम जीवन के प्रमुख उद्देश्य पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने स्वभाव व प्रवृत्ति से अपना निर्माण करता है। मंच संचालक व वेद प्रचार मंडल के सदस्य सुभाष सांगवान ने कहा कि हमें महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन व कार्यों के बारे में अवश्य विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद कई कष्ट सह कर यह वैदिक धर्म दिया है। इससे हम अपने जीवन को उन्नत व श्रेष्ठ बना सकते हैं। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हम इस आर्यवर्त देश में जन्म लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई महापुरुषों में महर्षि दयानंद सरस्वती सर्वोपरि हैं। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के मुख्य अधिष्ठाता रमेश आर्य, आचार्य संतराम, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण, दयावती आर्या, सतीश कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed