फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man convicted of raping a 12-year-old girl gets 10 years' imprisonment

Rohtak News: 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद

Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of raping a 12-year-old girl gets 10 years' imprisonment

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। डेढ़ साल पहले 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी यूपी के आगरा स्थित दांतनगर के थानापुरा निवासी सलमान उर्फ मोहित को एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने सोमवार को 10 साल सश्रम कैद व 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से एक लाख रुपये मुआवजे के आदेश भी दिए हैं।
पीड़िता ने अदालत को बताया था कि वे तीन बहन हैं। एक की शादी हो चुकी है, दूसरी कंपनी में नौकरी करती है। वह घर रहती है। जनवरी 2024 में पड़ोस में रहने वाले सलमान उर्फ मोहित ने उसकी मां को फोन किया। कहा कि उसकी पत्नी बीमार है। देखभाल के लिए अपनी बेटी को भेज दे।
विज्ञापन

घर पर उसकी पत्नी व बच्चे नहीं थे। इसके बाद उसके डरा-धमका कर गलत काम किया। इसी बीच आरोपी की पत्नी आ गई। उसने उसके साथ मारपीट की। पता लगने पर उसकी मां आ गई। अदालत ने आरोपी सलमान उर्फ मोहित को दोषी करार दिया। उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि आरोपी को जेल में काम भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed