फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation of digital wrong of four-year-old girl: Parents arrested; mother herself filed an FIR a month ago

चार साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप: माता-पिता गिरफ्तार, एक माह पहले मां ने खुद कराई थी एफआईआर दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 04:02 PM IST
Naveen विजेंद्र कौशिक, रोहतक
विजेंद्र कौशिक, रोहतक Published by: Naveen Updated Sat, 17 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

जांच टीम ने स्कूल के बाहर उन लोगों पर कड़ी निगाह रखनी शुरू कर दी जो शक के दायरे में है। साइबर सैल की मदद से पुलिस को पता चला कि पीड़िता के साथ इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पिता अश्लील साइट पर बार-बार जा रहा है।

विज्ञापन
Allegation of digital wrong of four-year-old girl: Parents arrested; mother herself filed an FIR a month ago
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने बच्ची से डिजिटल रेप के आरोप में पीड़िता के माता-पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


16 सितंबर को एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी चार साल की बेटी नजदीक के एक गांव में स्थित निजी स्कूल की पढ़ती है। 15 सितंबर को करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई तो उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट्स सूजा हुआ था। बेटी से पूछा तो स्कूल का ही एक लड़का उसे बिस्किट देने के बहाने स्कूल के बाथरूम में ले गया। वहां मुंह पर टेप लगाकर उसके साथ गलत काम किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


डीएसपी के नेतृत्व गठित एसआईटी ने स्कूल को दी क्लीनचिट
एसपी गौरव राजपुरोहित ने डीएसपी महम तनुज शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जांच टीम ने डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के बाद स्कूल को क्लीनचिट दे दी। साफ किया कि स्कूल में कोई वारदात नहीं हुई। अब पुलिस स्कूल के बाहर बच्ची के करीबी लोगों पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील साइट देख रहा संदिग्ध, इसलिए बढ़ रहा शक
जांच टीम ने स्कूल के बाहर उन लोगों पर कड़ी निगाह रखनी शुरू कर दी जो शक के दायरे में है। साइबर सैल की मदद से पुलिस को पता चला कि पीड़िता के साथ इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पिता अश्लील साइट पर बार-बार जा रहा है। जब बच्ची की मां से इस बारे में जांच टीम ने बताया तो उसने कहा कि मेरी मौजूदगी में मेरा पति अश्लील साइट देखता है। इसमें गलत क्या है लेकिन जब जांच टीम ने अश्लील साइट देखने का समय निकाला तो पत्नी की लोकेशन अलग मिली। इससे पुलिस का शक और ज्यादा गहरा हो गया।

अधिकारी के अनुसार
एक माह की कड़ी मेहनत व गहन जांच के बाद पुलिस ने बेहद संवेदनशील मामले की गुत्थी सुलझा दी है। पीड़िता के पिता ने ही बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। मां ने पता होने के बावजूद मामले को दबाने व गलत आरोप लगाने का गुनाह किया है। इसलिए पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का पुलिस प्रयास करेगी।  -तनुज शर्मा, डीएसपी महम एवं इंचार्ज एसआईटी, रोहतक पुलिस।

Trending Videos

एक माह का घटनाक्रम

  • 15 सितंबर : निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप।
  • 16 सितंबर : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज
  • 17 सितंबर : स्कूल के बाहर ग्रामीण एकत्रित और पिता का स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप।
  • 18 सितंबर : डीएसपी महम के नेतृत्व में एसआईटी गठित।
  • 16 अक्तूबर : महम कोर्ट में बच्ची के जज के सामने दोबारा बयान दर्ज और बच्ची को सीडब्ल्यूसी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed