{"_id":"75dc54c3313afc6b1a96564f1096c14a","slug":"magic-gau-dhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक जंजाल में फंस दी गौ-धन की बलि, जमीन और शमशान में मिले अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक जंजाल में फंस दी गौ-धन की बलि, जमीन और शमशान में मिले अवशेष
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 14 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी बेसहारा गौधन को स्थायी आशियाना दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
इन सबके बीच जिले के गांव रिठाल नरवाल में तांत्रिक जंजाल में फंसकर गौवंश की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है।
एक दलित ग्रामीण के घर की जमीन से गौधन के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने रात को ही दलित के घर पर धावा बोलकर जमीन खोदी तो गौवंश के अवशेष बरामद हुए।
गुस्साए लोगाें ने रात को ही श्मशान घाट पर जादू टोना करते दो युवकों को दबोच लिया। आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
रविवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने घिलौड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी। मामले से जुड़े तांत्रिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल गांव के चौराहों और श्मशान घाट में पिछले कई दिनों से टोने टोटके किए जा रहे थे। इससे ग्रामीण तंग आ गए थे।
आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्रामीण जोगिंद्र सिंह, टिंकू, बीरेंद्र और पवन घात लगाकर मुंगाण रोड स्थित श्मशान के नजदीक बैठ गए। जोगिंद्र ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर श्मशान घाट में आया। कुछ ही देर बाद उसके पीछे दूसरा युवक भी आ गया। जोगिंद्र का कहना है कि युवकों ने जैसे ही श्मशान घाट में जादू टोने की सामग्री रखकर क्रिया शुरू की तो मौके पर ही दोनों को दबोच लिया। आरोपियों में एक पूर्व सरपंच का बेटा भी शामिल है। आरोपियों ने मटके में रखे कपड़े में आग लगा दी थी।, इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
रात को ही इकट्ठा हुई पंचायत
दोनों युवकों को दबोचते ही सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हो गए। रात 1 बजे चौपाल पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों युवकों से उनकी करतूत के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने जादू टोने के इस तंत्र से जुड़े गांव के अन्य लोगों के नाम बताए। फिर आरोपी पंचायत को गच्चा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन कोई भी नजर नहीं आया।
कुत्तों ने सुंघा तो ग्रामीणों ने खोदी जमीन, निकले गौधन के अवशेष
रात को पकड़े गए दोनों युवकों ने जादू टोने के जाल से जुड़े गांव के एक दंपति और एक अन्य व्यक्ति नाम लिया। जोगिंद्र सहित अन्य लोग दलित व्यक्ति के घर गए तो यहां कुत्ते जमीन की मिट्टी खरोंच रहे थे। तभी ग्रामीणों ने जमीन को खोदा तो उसके अंदर से हड्डियां निकलीं। साथ ही जादू टोने की कुछ सामग्री भी उसके घर से बरामद हुई। जोगिंद्र ने बताया कि आरोपी ने गौवंश के अवशेष को धुनी में जला रखा था। फिर आरोपी व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोपी बोला: मर गया था बछड़ा, इसलिए घर की जमीन में दबाया
जब अमर उजाला टीम ने पकड़े गए आरोपी से बात की तो उसने खुद को पाक साफ बताया। पुलिस चौकी में व्यक्ति ने बताया कि करीब दो महीने पहले घुमंतू जाति के लोग आए थे। उनका एक बछड़ा गांव में ही छूट गया। वह मेरे घर में ही रहने लगा। कुछ दिन बाद बीमार होने पर बछड़े की मौत हो गई। फि र उसे कहीं और दफ नाने की बजाए घर में ही दफ ना दिया। दो दिन पहले कुत्तों ने सुंघकर जमीन से उसके अवशेष निकाल लिये। आरोपी का कहना है कि धुनी की राख में भी कुत्तों ने ही बछड़े की हड्डियां डाली हैं।
2 बजे दंपत्ति के घर पहुंचे तो तंत्र विद्या में लीन मिली महिला
गुस्साए ग्रामीण रात 2 बजे ही दंपति के घर पहुंचे। जब ग्रामीण घर में घुसे तो एक महिला जादू टोने की सामग्री रखकर तंत्र विद्या में लीन थी। घर में धुआं ही धुआं फैला था। महिला ने घर में राख का ढेर, मटका, चिमटा, मिठाई सहित जादू टोने से जुड़ी अन्य चीजें रखी थीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दंपति को भी हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने घिलौड़ चौकी पर डाला डेरा
रातभर जादू टोने की सामग्री बटोरने के बाद ग्रामीण सुबह होेते ही ट्रैक्टर ट्राली में भरकर घिलौड़ पुलिस चौकी पहुंच गए। इससे पहले पुलिस तफ्तीश कर चुकी थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जादू टोना करने वालों से समझौता करने को तैयार नहीं हुए। दो घंटे तक ग्रामीण चौकी में ही डेरा जमाए बैठे रहे। इसके बाद पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
वर्जन
घिलौड़ चौकी प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि काफी ग्रामीणों ने गौहत्या और तांत्रिक विद्या से भय फैलाने की शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 (जादू व टोना टोटका करना) का केस दर्ज करके तांत्रिक धर्मनाथ, महिला कांता, टीनू (पूर्व सरपंच का बेटा), सुरेंद्र और उसकी पत्नी के अलावा सुरेश पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से धर्मनाथ, कांता, टीनू और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। अभी जांच की जा रही है।