{"_id":"5ffb4bbd8ebc3e31c87ac2c9","slug":"lover-chose-to-come-to-rohtak-300-km-away-from-ludhiana-and-choose-to-be-with-girlfriend-rohtakcity-news-rtk590283131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, जान देने के लिए प्रेमी ने तय किया 300 किलोमीटर का सफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह माह की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, जान देने के लिए प्रेमी ने तय किया 300 किलोमीटर का सफर
Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।
अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में प्रेमी जोड़े ने जान दी।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार रात प्रेमी युगल के ट्रेन के आगे कूद कर जान देने के पीछे छह माह पुरानी प्रेम कहानी छिपी हुई है। युवक करीब 300 किलोमीटर दूर लुधियाना से रोहतक आया और प्रेमिका के साथ मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव कन्हैली में ट्रेन के सामने आकर युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव ट्रैक पर मिले। मौके से दोनों शवों के पास से मोबाइल फोन मिला मगर उनमें सिम नहीं था। फोन में मिले नंबरों पर जब बात की गई तो युवती की शिनाख्त सोनिका (20) निवासी रैनकपुरा (रोहतक) और युवक की शिनाख्त नितिन (24) निवासी चुहड़पुरा रोड लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
युवती ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी और शुक्रवार को पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी। रात को वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं नितिन करीब 300 किमी दूर लुधियाना से अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। परिजनों की मानें तो दोनों के बीच करीब छह माह पहले प्रेम कहानी शुरू हुई थी। अब दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ इस तरह मौत क्यों चुनीं। हालांकि जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। लेकिन फिर भी कई अनसुलझे सवाल हैं जोकि इस प्रेम कहानी के पीछे छिपे हैं।
विज्ञापन
झगड़ालू प्रवृत्ति का था नितिन, परिवार ने किया हुआ था बेदखल
रविवार देर शाम जीआरपी थाने पर आए नितिन के पिता कृपा शंकर और रिश्ते की मौसी सुरेंद्र कौर ने बताया कि नितिन झगड़ालू प्रवृत्ति का था, जिसे परिवार से बेदखल कर दिया था। नितिन फास्ट फूड की दुकान चलाता था। यह तो पता था कि नितिन किसी लड़की से प्यार करता है मगर लड़की के बारे में नहीं पता था। जब भी उससे शादी की बात की जाती थी, तो वह यही कहता था कि लड़की मैं बताऊंगा। कभी यह भी नहीं बताया कि लड़की कहां की रहने वाली है। वह शुक्रवार को दुकान से यह कहकर गया था कि दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन पर जा रहा हूं। कुछ देर बाद उसने फोन बंद कर लिया। बाद में पुलिस ने उसकी ट्रेन से कटकर मौत की खबर दी।