{"_id":"352639872da69a27ec6bb17038fb6503","slug":"life-stop-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे से जन-जीवन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे से जन-जीवन ठप
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में चल रही शीत लहर का असर शहर में भी देखने को मिल रहा है। ठंड और कोहरे की वजह से जन जीवन ठप सा हो गया है। कोहरे की वजह से जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा वहीं कई ट्रेनें घंटें लेट चल रहीं। शुक्रवार को तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस और लुढ़का।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार और रविवार को भी आम जन को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पडे़गा।
कोहरा भी बन रहा मुसीबत
ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन सिग्नल पर पटाखा व्यवस्था कर परिचालन कर रहा है। बृहस्पतिवार रात कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार सी लग गई। मुख्य मार्गों में कई जगह हादसे होते बचे।
विज्ञापन
ये रेलगाड़ियां रही प्रभावित
गाड़ी संख्या नाम देरी
16031 अंडमान एक्सप्रेस 2 घंटा
12138 पंजाब मेल डेढ़ घंटा
13008 उद्यान आभा एक्सप्रेस पौने दो घंटा
15910 अवध असम एक्सप्रेस सवा दो घंटा
12555 गोरखधाम सवा पांच घंटा
14723 कालिंदी सवा दो घंटा
16688 नवयुग पौने सात घंटा