फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Last day of National Wrestling Federation Cup at MDU

एमडीयू में राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन कप का अंतिम दिन

Sat, 27 Aug 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Last day of National Wrestling Federation Cup at MDU
राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती फेडरेशन कप में 55 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब की महिला पहलवान सिमरनप्री
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित 15-20 आयुवर्ग के लड़के-लड़कों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन कप का शुक्रवार को समापन हो गया। फेडरेशन कप के अंतिम दिन पहलवानों के बीच कांटे के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 600 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। लड़कों के अंडर-15 ग्रीको रोमन, लड़कियों व अंडर-20 फ्री स्टाइल तीनों वर्गों में सबसे अधिक अंक लेकर हरियाणा चैंपियन रहा।
विज्ञापन

फेडरेशन कप के ओवरऑल परिणाम में लड़कों के अंडर-15 ग्रीको रोमन वर्ग में हरियाणा को पहला, महाराष्ट्र को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला लड़कियों के अंडर-15 आयुवर्ग में 210 अंकों के साथ हरियाणा प्रथम, दिल्ली 145 अंक के साथ द्वितीय और महाराष्ट्र 117 अंक के साथ तृतीय रहा। अंडर-20 फ्री स्टाइल में 201 अंकों के साथ हरियाणा पहले स्थान पर रहा। दिल्ली 131 अंक के साथ दूसरे और 120 अंक के साथ चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

स्पर्धा के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। लड़कियों के अंडर-15 आयुवर्ग के 62 किलोग्राम भार में उत्तर प्रदेश की रोनक नागर ने स्वर्ण, कर्नाटक की मनीषा ने रजत व हरियाणा की दीक्षा श्योराण ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 66 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की प्रेरणा मेहता ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की साक्षी ने रजत व राजस्थान की पलक यादव ने कांस्य पदक जीता। 33 किलोग्राम भार में महाराष्ट्र की कस्तूरी ने स्वर्ण, पंजाब की महकप्रीत ने रजत, महाराष्ट्र की वैभवी ने कांस्य पदक जीता। 36 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की तनीषा ने स्वर्ण, प्रीति ने रजत और महाराष्ट्र की वेदिका ने कांस्य पदक जीता। 39 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की दीपांशी ने स्वर्ण, राजस्थान की कशिश ने रजत, हरियाणा की रचना ने कांस्य और 58 किलो में हरियाणा की टीना पूनिया ने स्वर्ण, दिल्ली की दिव्या ने रजत, महाराष्ट्र की समृद्धि ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-20 फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग में चंडीगढ़ की विजय ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की शुभम पति ने रजत, हरियाणा की सिद्धार्थ ने कांस्य, 74 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की संदीप ने स्वर्ण, कर्नाटक की मल्लेश ने रजत और दिल्ली की मोहित ने कांस्य पदक जीता।
खेलेंगे तो आगे बढ़ेंगे खिलाड़ी : जांगड़ा
कुश्ती फेडरेशन कप के समापन समारोह में शुक्रवार शाम को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा। जीतने व हारने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए लगातार कड़ा अभ्यास करने की सलाह दी।
हमारे पहलवानों व कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल : महंत
अलवर के सांसद एवं बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ ने कहा कि हमारे पहलवान और हमारी कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल है। खिलाड़ियों की नई पौध बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह खेप आने वाले समय में देश के लिए पदकों के ढेर लगाएगी।

बगैर विवाद संपन्न हुई स्पर्धा
हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश नांदल ने कहा कि इस आयोजन के सभी भारतीय कुश्ती संघ के आभारी हैं। हमें इतनी बड़ी प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी देकर गौरवांवित किया है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के सचिव डॉ. राकेश सिंह सांगवान ने कहा कि टेक्निकल ऑफिशयल ने इस आयोजन को आसान बनाने में अहम योगदान दिया। इनके प्रयास से शांतिपूर्वक स्पर्धा का समापन हुआ। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed