फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   khap, resign, nandal khap president, president, haryana, rohtak, mahendra, new president om prakash

विवादों के बीच ओमप्रकाश नांदल बने नांदल खाप के प्रधान

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
khap, resign, nandal khap president, president, haryana, rohtak, mahendra, new president om prakash
नांदल भवन में हुए भाई मिलन समारोह में यूपी और हरियाणा के लोगों ने की शिरकत - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय नांदल खाप प्रधान पद का विवाद भाई मिलन समारोह में भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार को नांदल भवन में समारोह के दौरान नांदल खाप प्रधान की भी घोषणा की जानी थी। इस दौरान खाप प्रधान के लिए चर्चा शुरू होते ही विवाद भी खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने प्रधान पद के चयन प्रक्रिया को गलत ठहराया। काफी देर तक विवाद जारी रहने के बाद निवर्तमान प्रधान और महासचिव समेत कई लोग कार्यक्रम का बहिष्कार करते वहां से चले गए। हालांकि कार्यक्रम नहीं रोका गया और ओमप्रकाश नांदल को प्रधान घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


 नांदल खाप के प्रधान को लेकर पिछले माह से विवाद चल रहा है। निवर्तमान प्रधान महेंद्र नांदल के इस्तीफे के बाद प्रधान पद के लिए कई दावेदार सामने आ रहे थे। 2 अक्तूबर को बोहर गांव में पंचायत के दौरान प्रधान पद पर कोई सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद  निर्णय लिया गया था कि 20 अक्तूबर को होने वाले खाप के भाई मिलन समारोह में नए प्रधान को चुना जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह यूपी और हरियाणा से 53 गांवों के लोग नांदल भवन में पहुंचे। हवन के साथ समारोह की शुरुआत की गई। इसके बाद नया प्रधान चुनने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के साथ प्रधान पद के लिए बढ़ा विवाद

मंच संचालन कर रहे महासचिव अशोक नांदल ने एक-एक कर वक्ताओं को आमंत्रित किया। प्रधान पद को लेकर कई लोगों के नाम सामने आए। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा प्रधान पद को लेकर विवाद शुरू हो गया। कई बार नोकझोंक की स्थिति भी हुई। इसी बीच प्रधान पद के एक अन्य दावेदार रणवीर सिंह ने ओमप्रकाश नांदल को समर्थन दे दिया, लेकिन इसके बाद भी प्रधान चुनने के सिस्टम का कुछ लोगों ने विरोध जताया और कमेटी के माध्यम से प्रधान चुने जाने की बात कही। विवाद की स्थिति अधिक बढ़ने पर निवर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह नांदल और संचालन कर रहे अशोक नांदल समेत कुछ लोग कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद बाकी लोगों ने ओमप्रकाश नांदल को प्रधान बनाने की घोषणा कर दी। सभी ने नवनियुक्त प्रधान का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान प्रधान बोले, प्रधान के साथ होता है गलत व्यवहार

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह नांदल को भी मंच पर आमंत्रित किया गया और उनसे इस्तीफा देने का कारण पूछा गया। उन्होंने बताया कि निजी कारणों के चलते पद से इस्तीफा दिया है। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। इसके बाद उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रधान पद की गरिमा से अनजान है। कई बार गलत व्यवहार भी किया गया। इतना कहकर वह मंच से चले गए। इसके बाद एक अन्य वक्ता मंच पर आए और कहा कि जिन लोगों ने प्रधान के साथ गलत व्यवहार किया है वह खुले मंच पर आकर माफी मांगे। इस पर मामला बढ़ गया और लोगों ने इसका विरोध किया।

यह रहे मौजूद

उप प्रधान जोगेंद्र सिंह नांदल, इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, एडवोकेट चंचल नांदल, संदीप नांदल, बिल्लू, रामचंद्र, मास्टर करतार सिंह, अजित नांदल, जगबीर सिंह, सुखराम सिंह, कृष्णलाल नांद, अरुण कुमार, कैप्टन रामचंद्र नांदल, कुलदीप प्रधान और ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रधान को लेकर खाप नहीं हुई एकमत : निवर्तमान प्रधान

मैं किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं हूं, लेकिन जिस तरह प्रधान का चयन किया जा रहा था उस पर खाप एकमत नहीं हुई। विवाद ज्यादा न बढ़े, इसलिए मैं और काफी लोग वहां से उठकर चले आए थे। हमारे आने के बाद किसे प्रधान चुना गया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

- महेंद्र सिंह नांदल, निवर्तमान प्रधान, नांदल खाप

चुने गए प्रधान को हम नहीं मानते : महासचिव

प्रधान को सिस्टम के अनुसार नहीं चुना गया। खाप के कार्यक्रम में भी बार-बार हूटिंग की जा रही थी, जो गलत था। एक पार्टी विशेष के नेता ने यह सारा षडयंत्र रचा था और उन्हीं के इशारे पर खाप की छवि को बाहर से आए खाप के भाइयों के सामने धूमिल किया गया। कई लोगों के साथ मैं भी इस सिस्टम का बहिष्कार कर वहां से आ गया था। सिस्टम के विरुद्ध चुने गए प्रधान को हम नहीं मानते।
- अशोक नांदल, महासचिव नांदल खाप
 
नांदल खाप के मान-सम्मान और भाईचारा बनाए रखने के लिए मैंने पद की लालसा नहीं की, इसीलिए मैने ओमप्रकाश नांदल को अपना समर्थन दे दिया है।
- रणवीर सिंह नांदल, प्रधान पद के दूसरे दावेदार

सभी की सहमति और आशीर्वाद से यह जिम्मेदारी मिली है। इसका पूरा निर्वहन किया जाएगा। खाप और समाज की सेवा के लिए हर समय तैयार रहूंगा।
- ओमप्रकाश नांदल, नवनियुक्त प्रधान, नांदल खाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed