फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kanchan Khurana wrote a letter to CM, only with your blessings can I become Senior Deputy Mayor

कंचन खुराना ने लिखा सीएम को पत्र, आपके आशीर्वाद से ही बन सकती हूं मैं सीनियर डिप्टी मेयर

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kanchan Khurana wrote a letter to CM, only with your blessings can I become Senior Deputy Mayor
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 2 दिसंबर होगा। सात दिन पहले बुधवार को मेयर ने सभी पार्षदों व अधिकारियों को पत्र भेज दिया। साथ ही डीसी ने बीडीपीओ राजपाल चहल को चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं, नए घटनाक्रम के तहत भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना से सीएम को पत्र लिखकर आशीर्वाद मांगा है। कहा है, मैं आपके आशीर्वाद से ही सीनियर डिप्टी मेयर बन सकती हूं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कंचन खुराना का कहना है कि, मैं और मेरे पति अशोक खुराना, दोनों ही दशकों से भाजपा में सक्रिय हैं। अशोक अतीत में पार्षद रहे हैं और पार्टी में विभिन्न दायित्वों सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। मैं स्वयं दूसरी बार रोहतक नगर निगम में बतौर पार्षद निर्वाचित हुई हूं। मेरा, समूचा परिवार भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों को समर्पित है। मेरी अभिलाषा है कि, मैं नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर के पद के माध्यम से अपने जन सेवा के दायरे को विस्तार दूं। मेरा चुनाव लड़ना और जीतना आपके आशीर्वाद से ही संभव है।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर के लिए अनिल के साथ नॉन जाट पार्षद भी आए खुलकर सामने
वहीं, डिप्टी मेयर के लिए मैदान में आए भाजपा के वार्ड 21 से पार्षद अनिल कुमार जाट समुदाय से हैं। हाउस में 22 में से 9 जाट पार्षद हैं। अब उनके साथ नॉन जाट पार्षद भी खुलकर सामने आ गए हैं। वार्ड 20 से भाजपा की महिला पार्षद पूनम किलोई पति सूरजमल किलोई का कहना है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी जब उनसे राय लेगी तो अनिल कुमार का डिप्टी मेयर के लिए समर्थन करेंगे। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर एक एक नॉन जाट पार्षद का कहना है कि वह भी अनिल के साथ हैं, लेकिन अभी पार्टी की मीटिंग का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी, जाट व एससी के फेर में फंसी भाजपा, किराड़ की लग सकती है लॉटरी
वहीं, भाजपा का हाउस में दबदबा है, जिसके 22 में से न केवल 20 पार्षद हैं, बल्कि मेयर भी निर्णायक वोट डाल सकते हैं। अब भाजपा यह तय नहीं कर पा रही है कि पंजाबी, जाट व एससी-बीसी समुदाय से कौन से दो समुदायों के पार्षदों को कुर्सी पर बैठाए। पंजाबी समुदाय से सीएम व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हैं। इस समुदाय से कंचन खुराना ने सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दावा ठोका है। जबकि राजू सहगल ने पार्टी पर निर्णय छोड़ा है। वहीं, मुक्ता नागपाल पहली बार पार्षद बनी हैं, जबकि राधेश्याम ढल भी वरिष्ठ पार्षद हैं। जबकि जाट समुदाय में 9 पार्षद हैं, लेकिन यहां भाजपा की दुविधा यह है कि एक भी भाजपा के चिह्न पर जीतकर नहीं आया। तीसरा एससी समुदाय की पूनम किलोई ने चुनाव लड़ने से इनकार किया है। ऐसे में भाजपा के पुराने पार्षद सुरेश किराड़ की लॉटरी लग सकती है। हालांकि अन्य पार्षद भी दौड़ में हैं। अब भाजपा को 2 दिसंबर तक एक सप्ताह का समय मिल गया है, जिसमें पार्टी के नेता एक-एक पार्षद से बात करके बगावती करंट को खत्म करके सर्वसम्मति का प्रयास करेंगे।
अब जल्दबाजी दिखा रही निगम, सात दिन पहले भेजा पार्षदों को
एक दिन पहले निगम पार्षदों को 27 नवंबर के लिए भेजा पत्र वापस मंगवा लिया था। अब बुधवार को 2 दिसंबर को पत्र चुनाव से सात दिन पहले भेज दिया है। चुनाव जिला विकास भवन में सुबह 11 बजे दो दिसंबर को होगा। ऐसे में चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मीटिंग के बाद पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक महीपाल ढांडा के बाद रोहतक मीटिंग में आएंगे।

निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मेयर मनमोहन गोयल ने दो दिसंबर के लिए पार्षदों को पत्र भेज दिया है। बैलेट पेपर तक मंगवा लिया है। साथ ही निगम के ईओ को चुनाव कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। मैं खुद पूरी प्रक्रिया की देखरेख करूंगा।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed