फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Juice seller was shot during an altercation, accused on one day remand

Rohtak News: कहासुनी में मारी थी जूस विक्रेता को गोली, आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Juice seller was shot during an altercation, accused on one day remand
रोहतक। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चार दिन पहले शिवाजी कॉलोनी के जूस विक्रेता लक्ष्य को कहासुनी के बाद गोली मारी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चावला कॉलोनी के युवक सूरज उर्फ पीके को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कमला नगर निवासी संतोष ने 15 मार्च को शिकायत दी थी कि उसका बेटा लक्ष्य शाम छह बजे घर से बाहर घूमने गया हुआ था। समय करीब 6 बजकर 26 मिनट पर फोन आया कि पुराने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास उसके बेटे को किसी ने गोली मार दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरज उर्फ पीके निवासी चावला कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed