फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ITI student missing, bag and slippers found near stepwell

आईटीआई की छात्रा लापता, बावड़ी के पास मिला बैग और चप्पल

Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
ITI student missing, bag and slippers found near stepwell
स्थानीय आईटीआई से एक छात्रा शुक्रवार को अचानक लापता हो गई। छात्रा भिवानी के एक गांव की रहने वाली है। घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों को इसकी चिंता हुई तो उसकी तलाश की गई। शाम आठ बजे महम की ऐतिहासिक बावड़ी के पास छात्रा का बैग चप्पल व चुन्नी मिली। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने बाबड़ी के गहरे पानी में छलांग लगा दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। छात्रा के बैग में रखी पुस्तकों में छिपा एक नोट भी बरामद किया है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है छात्रा दो दिन पहले भी बावड़ी के आस पास देखी गई थी। स्वजनों ने यह भी बताया है कि छात्रा का मानसिक संतुलन सही नहीं था। उसकी दवा चल रही थी। पुलिस द्वारा सुबह बावड़ी के पानी में तलाश की जाएगी। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और सुबह तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद कुएं में तलाश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed