{"_id":"6414d18b6577da0a8a099784","slug":"institute-in-itself-is-an-advocate-dhankhar-rohtak-news-c-17-1-96871-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आप में संस्थान है एक अधिवक्ता : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने आप में संस्थान है एक अधिवक्ता : धनखड़
विज्ञापन
एमडीयू के आरके सभागार में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय बैठक में बोलते मुख्य अतिथि प्र
रोहतक। प्रदेश और देश की सरकारें जनमानस के लिए नियम, कायदे, कानून और पॉलिसी बनाने का काम करती हैं। लेकिन जब तक उन पॉलिसी पर वकीलों की राय न ली जाए तब वह बिल विधानसभा और लोकसभा में तो पारित हो जाते हैं, लेकिन कई बार खरे नहीं उतरते। एक अधिवक्ता अपने आप में एक संस्थान है क्योंकि वह समय के अनुसार परिपक्व हो जाता है। ये विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्ण ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से किया गया था। जिसका विषय सोशल एंड पॉलिटिकल इंपैक्ट ऑफ एडवोकेसी इन प्रेजेंट सिनैरियो था। धनखड़ ने दीप प्रज्वलन के बाद मां शारदा की प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता हर छोटी से छोटी जनमानस की जरूरत और उसकी कानूनी लड़ाई व हक के लिए हर समय विचार करके उन्हें न्याय दिलाने का काम करता है। इन्हीं कारणों से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहता है। जिसे बनाए रखने के लिए अधिवक्ताओं को ज्यादा गहराई से अलग-अलग विषयों में रिसर्च करके समाज कल्याण और आम आगरिकों के उत्थान व जरूरतों के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के संयोजक रणवीर सिंह ढाका ने की। महासचिव वेदपाल, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी ठाकुर विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यवक्ता के तौर पर मुकेश गर्ग, सदस्य लॉ कमीशन व एस.उदया कुमार सागर, अतिरिक्त महाधिवक्ता हरियाणा, सुप्रीम कोर्ट शामिल हुए। साथ ही विजय शर्मा, एडिशनल एडवोकेट जनरल हाईकोर्ट और राकेश सपरा वरिष्ठ अधिवक्ता ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जुड़े कई अहम फैसलों पर चर्चा की। विधि प्रकोष्ठ के संयोजक रणवीर सिंह ढाका ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के सह-संयोजक नरेंद्र गुर्जर, रजत राठी, प्रकाशवीर नागर, कुलदीप फागना, मीडिया संयोजक अरुण त्यागी, मीडिया सह संयोजक डॉ. दीपक भारद्वाज, कृष्ण कुमार चहल, हिमांशु गंभीर, प्रदेश सोशल मीडिया टीम से प्रमोद कुमार, वरुण अरोड़ा, सुनील राठौर, कविता चौहान, अक्षय वत्स, राजीव डाबर, अमित गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल बुधवार, ब्यावर आलम, सीपी शर्मा, घनश्याम राठी, राकेश लांबा, बृजेश शर्मा, रविंद्र भांभू, सजय मेहता भी मौजूद रहे।
23 मार्च को 308 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की प्रदेशस्तरीय बैठक एक बैंक्वेट हॉल में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने की, जबकि आयोजन नवीन ढुल ने किया।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकारों ने शहीदों को सम्मान देने का काम किया है। हर साल की तरह इस बार भी भाजपा युवा मोर्चा मंडल स्तर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर रंग दे बसंती शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रदेश में 308 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पचास हजार युवा भाग लेंगे। पिछले आठ सालों में केंद्र व राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों के हितों के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं होता है बल्कि वह सर्व समाज का होता है और भारतीय जनता पार्टी का युवा संगठन इस बार भी शहीदी दिवस पर अच्छे कार्यक्रम आयोजित करके देश व प्रदेश के युवाओं को शहीदों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करेगा। युवा मोर्चा सभी कार्यकर्ता व मंडल, जिला व प्रदेश स्तर पर सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने सर्वप्रथम ओमप्रकाश धनखड़ का बैठक में आने पर स्वागत और विश्वास दिलाया कि जो कार्यक्रम भाजपा शीर्ष नेतृत्व अथवा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा युवा संगठन को मिलते हैं, उन्हें वह पूरी तत्परता से करते हैं। पहली बार पूरे हरियाणा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई है।
इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अजय बंसल भी मौजूद रहे।