{"_id":"66ed87ff4d1455680904e109","slug":"inspired-to-vote-raised-awareness-about-environmental-protection-rohtak-news-c-17-roh1020-508795-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मतदान के लिए प्रेरित किया, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मतदान के लिए प्रेरित किया, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई
Sat, 21 Sep 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। प्रो. सेवा सिंह दहिया ने इस अवसर पर 11 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाव की सार्थक पहल की। प्राध्यापक प्रो. एस.पी. वत्स, डाॅ. प्रताप सिंह, डाॅ. प्रोमिला, आईजी कुलदीप श्योराण ने भी इस अवसर पर संबोधन करते हुए मतदान एवं पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
स्वीप नोडल अधिकारी एवं निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया की अगुवाई में प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में 5 अक्टूबर को वोट डालने की शपथ ली।
विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने इस अवसर पर लोकतंत्र में मतदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चुनाव में अपने मत का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करे और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने वोट डालने की शपथ लेने के साथ-साथ पौधों को संभालने का भी संकल्प लिया।