{"_id":"4e70a17f49ca2c6020540627d3af8655","slug":"infusion-fest-in-iim-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम में इंफ्यूशन: गौरव मिस्टर तो उनड्रिला के सिर सजा मिस इंफ्यूशन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम में इंफ्यूशन: गौरव मिस्टर तो उनड्रिला के सिर सजा मिस इंफ्यूशन का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे फ्लोर पर थिरकते कदम, ड्रामा में बेहतरीन स्क्रिप्ट पर एक्टिंग और
विज्ञापन
गानों पर गुनगुनाने को मजबूर करते मैनेजमेंट छात्र की प्रतिभा को हर किसी
ने सराहा। मौका था आईआईएम ‘इंफ्यूशन-2016’ के समापन का। टैगोर सभागार में
रविवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के नाम रही।
वहीं इस शाम को और भी यादगार बनाने के लिए एनएच-10 की सह-अभिनेत्री तान्या पुरोहित और डिस्कस थ्रो खिलाड़ी अमित सरोहा पहुंचे। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में आईआईएम बीएचयू के गौरव सेठी को मिस्टर इंफ्यूशन और आईआईएम रोहतक की उनड्रिला चटर्जी को मिस इंफ्यूशन के खिताब से नवाजा गया।
रविवार को इंफ्यूशन-2016 का उद्घाटन प्रो. संजय झाखरिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डांस प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद गूंज-एक गायन प्रतियोगिता, फैशन शो, नुक्कड़ नाटक आदि में विभिन्न आईआईएम से पहुंचे प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस इवेंट में जज की भूमिका अभिनेत्री तान्या पुरोहित ने निभाई।
इस मौके पर आई.एम.आई, एन.एम.आई.एम.एस., आई.आई.एम. लखनऊ की टीमों को जजों के पैनल ने विजेता घोषित किया।
इन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
दो दिवसीय समारोह में हुई खेल, प्रबंधन और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आईआईएम-ए, आईआईएम-सी, एफएमएस, आईआईएम-एल, एनएमआईएमएस, जेबीआईएमएस, एसआरसीसी कॉलेजों के प्रतिभागियों ने शिरकत की।
ये रहे परिणाम
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अरबिंदो कॉलेज डीयू, गायन में एमिटी लॉ स्कूल पहले स्थान पर रहा। सोलो डांस में दयाल सिंह मॉर्निंग कॉलेज की पुलकित ने पहला और सरस्वती कॉलेज इवनिंग के धर्मेंद्र ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। ड्यूट डांस में सरस्वती कॉलेज के रॉकसी और अंकी विजेता रहे जबकि ग्रुप डांस में शिवाजी कॉलेज की टीम जीती।