फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If you want to keep your teeth healthy then stay away from tea and cold drinks

Rohtak News: दांतों को स्वस्थ रखना है तो चाय व कोल्ड ड्रिंक से बना लें दूरी

Sun, 08 Dec 2024 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
If you want to keep your teeth healthy then stay away from tea and cold drinks
रोहतक। दांतों को स्वस्थ रखना है तो चाय व कोल्ड ड्रिंक जैसे चीनी से निर्मित चीजों से दूरी बना लें। इस छोटे से परहेज से दांतों की उम्र बढ़ेगी। दांत मजबूत भी रहेंगे। भोजन चबाने में भी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। नागरिक अस्पताल के डेंटल की ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मामलों में दांतों में सड़न व बदबू के यही मुख्य कारण है। सही तरीके से दो वक्त ब्रश न करना खासकर रात को सोते वक्त यह प्रक्रिया न करने से दांतों में समस्या होने की ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन

दूध युक्त चीनी वाली चाय व कोल्ड ड्रिंक मुंह में बनने वाले सलाइवा (लार) को कम करते हैं। इसके कारण मुंह का वातावरण एसिडिक हो जाता है। जीवाणु वृद्धि करने लगते हैं। इसके कारण दांतों में सड़न, मसूड़ों में समस्या व बदबू आदि की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

हालांकि काली चाय, जिसमें दूध व शुगर न मिला हो, वह फायदेमंद होती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर होता है। काली चाय पीने से मुंह में होने वाले जीवाणुओं की वृद्धि को कम करने और दांतों को स्वस्थ रखने में भी सहायता मिलती है। दांतों में सड़न कम होती है। मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। चाय में हल्की मात्रा में फ्लोराइड भी पाया जाता है, जो दांतों को सड़न से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूध वाली चाय में चीनी मिल जाने से यह जीवाणुओं को बढ़ावा देती हैं। इससे दांतों में कैविटी और फिर सड़न की संभावना रहती है। कोल्ड ड्रिंक में भी चीनी की मात्रा भरी हुई होती है, जो दांतों के लिए बिल्कुल भी बेहतर पेय विकल्प नहीं है।

चाय सेवन करने के पांच मिनट में पानी पी लें या कुल्ला करें
चाय को पसंद करने वाली काफी संख्या में लोग हैं। ऐसे में चाय पीने के साथ-साथ एक सावधानी यह बरती जा सकती है कि दूध वाली चाय पीने के पांच मिनट में या तो कुल्ला कर लें या पानी पी लें। इस प्रक्रिया से मुंह साफ हो जाएगा। इससे दांतों में समस्या नहीं आएगी, लेकिन कोशिश करें कि चाय दिनभर में दो से ज्यादा न हो।



दूध वाली चाय व कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिक एनवायरनमेंट बनता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेड से सलाइवा का पीएच कम होता है। इससे जीवाणु वृद्धि होता है। इसके बाद दांतों में सड़न आदि की समस्या हो जाती है। यही कारण है कि रात भोजन के बाद ब्रश करने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि सोते वक्त सलाइवा (लार) न के बराबर बनता है।

-डॉ. विकास सैनी, डेंटल सर्जन, नागरिक अस्पताल


दांतों को स्वस्थ रखना है तो चाय, कोल्ड ड्रिंक व चीनी से निर्मित चीजों से परहेज करें। कुछ भी खाएं कुल्ला अवश्य करें। मुंह जितना साफ रहेगा दांत और मसूड़े भी उतना स्वस्थ रहेंगे। कैविटी नहीं बनेगी। दांतों में सड़न नहीं होगी।
-डॉ. ममता, डेंटल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed