फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the government does not talk till July 20, the United Kisan Morcha will launch a big protest.

Rohtak News: 20 जुलाई तक सरकार ने बात नहीं की तो बड़ा आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Mon, 15 Jul 2024 04:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
If the government does not talk till July 20, the United Kisan Morcha will launch a big protest.
14सीटीके24...छोटूराम धर्मशाला में बैठक करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रविवार को चौधरी छोटूराम धर्मशाला में प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह, विकास सीसर, सुखविंदर और रणवीर मलिक ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रदेशभर के संगठन शामिल हुए। किसानों ने कहा कि यदि 20 जुलाई तक सरकार मोर्चा के प्रतिनिधियों से बात नहीं करती है तो अगले महीने प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगें। बैठक में किसानों की स्थानीय समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। इसमें फसलों के लंबित मुआवजे, बीमा क्लेम, हाई टेंशन लाइनों का मुआवजा, लोकसभा चुनावों और किसान आंदोलन के दौरान केस रद्द करने, कोऑपरेटिव सोसायटी को पुनर्जीवित करने, आबादकारों को जमीन का मालिकाना हक देने, भावांतर भरपाई का बकाया किसानों के खातों में डालने के मुद्दों पर बात की गई।
विज्ञापन

बैठक में किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों पर आगामी आंदोलन की योजना बनाई गई। 16 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में सभी लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को ज्ञापन दिया जाएगा। 9 अगस्त को अग्रेजों भारत छोड़ो की बरसी पर प्रदेशभर में कॉर्पोरेट खेती छोड़ो दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा, बीकेयू(भारतीय किसान यूनियन) टिकैत, बीकेयू एकता उग्रहा, बीकेयू घासी राम नैन, बीकेयू मांगे राम, पगड़ी संभाल जट्टा, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन, राष्ट्रीय किसान मंच, क्रांतिकारी किसान यूनियन, भारतीय किसान संघर्ष समिति, किसान महासभा, किसान सभा अजय भवन, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, बीकेयू रोहतक और किसान कामगार अधिकार मोर्चा आदि संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed