फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Identified woman found hanging from tree in Kiloi, son accused of murder

किलोई में पेड़ से फंदे पर लटकी मिली महिला की हुई पहचान, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 25 Aug 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Identified woman found hanging from tree in Kiloi, son accused of murder
किलोई में पेड़ से फंदे पर लटकी महिला की पहचान हो गई है। महिला रोहतक शहर की सूर्य कॉलोनी की रहने वाली संतोष थी। रस्सी के फंदे से एक ही पेड़ पर किलोई निवासी अशोक व संतोष का शव साथ-साथ लटके मिले थे। बेटे ने पिता को जेल पहुंचाने वाले व्यक्ति पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूर्य कॉलोनी निवासी राहुल ने कहा कि उसके पिता नरेंद्र एक केस में सुनारिया जेल में बंद हैं। मां संतोष 22 अगस्त सुबह करीब 11:30 बजे घर से दादी अंग्रेजो की खांसी की दवा लेने की बात कहकर गई थी। मां के पास मोबाइल था। उसके भाई पुरुषोत्तम ने दोपहर करीब डेढ़ बजे मां को फोन किया तो वह बंद मिला। शाम को दादी, दादा व भाई ने मां की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस एक महिला के शव की पहचान के लिए उनकी कॉलोनी में आई थी। उसने पुलिस के दिखाए फोटो से मां के हुलिए का मिलान किया और नाना-नानी को सूचित किया। परिवार ने पीजीआई के शवगृह पहुंच पहचान की तो वह 47 वर्षीय मां संतोष का निकला। राहुल ने कहा कि उसकी मां ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। इसकी वजह 21 अक्तूबर 2021 को बिहार के जिला बक्सर के गांव आशा निवासी कृष्णकांत तिवारी व उसके पिता नरेंद्र के बीच किराया नहीं देने को लेकर हुआ विवाद है। कृष्णकांत तिवारी की पत्नी के आरोप पर उसके पिता के ऊपर झूठा केस बनाया गया है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उसकी मां ने करीब एक माह पहले बताया था कि उसे 10 लाख रुपये देकर राजीनामा करने या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई है। कृष्णकांत के साथ तीन-चार आदमी मुंह बांधे हुए थे। उन्होंने ही उसकी मां की हत्या की। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलोई में पेड़ पर फंदे से लटके मिले महिला व पुरुष के शव मामले की जांच की जा रही है। पुरुष के बाद महिला की भी पहचान कर ली गई है। महिला सूर्य कॉलोनी की रहने वाली संतोष थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के बेटे की शिकायत पर उसके पिता को जेल पहुंचाने वाले व्यक्ति व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। -निरीक्षक अरविंद, प्रभारी, सदर थाना।

यह है मामला
बता दें कि थाना सदर इलाके के गांव किलोई में 22 अगस्त की देर शाम एक महिला और पुरुष के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। पुरुष की पहचान किलोई दो पाना निवासी अशोक के रूप में हुई थी। करीब 45 वर्षीय व्यक्ति के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया था। बुधवार को महिला की पहचान हो गई। उसके बेटे व अन्य परिजनों ने महिला की पहचान की है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed