फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hockey: Rajiv Gandhi first among boys and Girawad first among girls

हॉकी : लड़कों में राजीव गांधी और लड़कियों में गिरावड़ प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Rajiv Gandhi first among boys and Girawad first among girls
राजीव गांधी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। हॉकी में लड़कों में पहला स्थान राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक की टीम ने प्रथम, महम की टीम ने दूसरा व मदीना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हॉकी में लड़कियों में गिरावड़ टीम ने प्रथम, राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक की टीम ने दूसरा व लाखन माजरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित खिलाड़ियों व नागरिकों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ग्राउंड में जाकर खिलाड़ियों से परिचय लिया और हॉकी से गेंद को पुश करके रोहतक व महम के बीच हॉकी मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि खेल जिला के एक-एक बच्चे की दिनचर्या का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए राजीव गांधी खेल परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि लगातार दो महीने तक अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, खेल विभाग के उपनिदेशक सुरजीत नरवाल, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, कोच नीलम व भाजपा नेता विकास बंसल आदि मौजूद रहे।

राजीव गांधी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के

राजीव गांधी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के

राजीव गांधी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के

राजीव गांधी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed