फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's daughters will make world record in Republic Day celebrations

Rohtak News: गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की बेटियां बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Haryana's daughters will make world record in Republic Day celebrations
गणतंत्र दिवस पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के लिए चयनित छात्राएं। स्रोत : संस्था
गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार देश के वैभव और गौरव से जुड़ी झांकियां तो होंगी ही साथ ही सामूहिक नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी है। देश के 5000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सामूहिक नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराएंगे। इसके लिए संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने देशभक्ति गीत जयति जय मम भारतम् गीत तैयार किया है। कलाकारों की इस लंबी टीम में हरियाणवी नृत्य को भी शामिल किया गया है। हरियाणवी नृत्य समूह का नेतृत्व रोहतक की कोरियोग्राफर मालविका पंडित कर रही हैं। रोहतक के गौड़ ब्राह्मण डिग्री काॅलेज समेत दो अन्य कॉलेज की 20 छात्राएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

गौड़ ब्राह्मण डिग्री के कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल अहलावत सहित पूरी टीम की प्रस्तुति की कोरियोग्राफी का आयोजन संगीत नाटक अकादमी संस्कृति मंत्रालय कर रहा है। इसमें देशभर के कई प्रतिभाशाली कलाकारों की भागीदारी रहेगी। पायल पहली बार दिल्ली में कर्तव्य पथ परेड में शामिल हो रही है। वह संगीत विभाग की श्रेष्ठ विद्यार्थी है। उसने पिछले साल लालकिले पर भारत पर्व समारोह में भी अपने समूह के साथ हिस्सा लिया था। युवा महोत्सव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। छात्रा ने कॉलेज की टीम में कव्वाली में भाग लिया था।
विज्ञापन

रोहतक से यह टीम देगी प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस समारोह में रोहतक की 20 सदस्यीय टीम अपनी प्रस्तुति देगी। इसमें गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज से पायल, महिला कॉलेज से ईशू, अंजली बिष्ट, विधि, मुस्कान, शिल्पा, वर्षा, मन्नत, रितु, अंकिता, खुशी, वंशिका, मोनिका, दीपिका, गरिमा, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की छात्रा सांची, जाट कॉलेज से माही, एमडीयू से उपासना, हर्षिता व मैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में हुआ था चयन
संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने इस टीम का चयन किया है। कला एवं संस्कृति विभाग से दिसंबर में नामांकन आमंत्रित किए गए थे। इसमें मालविका पंडित के ग्रुप ने भी आवेदन किया था। यह अपने प्रदर्शन में बेहतर रहा।

गणतंत्र दिवस पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के लिए चयनित छात्राएं। स्रोत : संस्था

गणतंत्र दिवस पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के लिए चयनित छात्राएं। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed