हरियाणा की बड़ी खबरें: फतेहाबाद में मृतका के नाम से टीकाकरण प्रमाण पत्र हुआ जारी, हिसार में हादसे में एक की मौत
स्वास्थ्य कर्मियों ने 7 माह पहले मर चुकी बुजुर्ग महिला को अब कोरोना की दूसरी डोज लगा दी। इसका खुलासा तब हुआ जब परिवार के नंबर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का संदेश आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करना सही है लेकिन माता-पिता की सहमति से होने वाली शादियों के लिए उम्र 18 साल ही रखी जानी चाहिए। यह फैसला गुरुवार को जींद के अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में हुई प्रदेशभर की खापों की पंचायत में लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने की। खाप के फैसलों की जानकरी देते हुए ढांडा ने बताया कि समगोत्र, एक ही गांव व साथ लगते गांव (गुहांड) में होने वाली शादियों को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। इसके लिए भी सरकार को कानून बनाना चाहिए। पंचायत में तपों से प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। सांगवान खाप की तरफ से दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान और कुंडू खाप की तरफ से पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल शामिल हुए। अन्य खबरें पढ़ें...
स्वास्थ्य विभाग का कारनामा: 7 माह पहले मर चुकी महिला को अब लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज, प्रमाण पत्र हुआ जारी
कोरोना टीकाकरण को लेकर हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिविल सर्जन कार्यालय का कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने 7 माह पहले मर चुकी बुजुर्ग महिला को अब कोरोना की दूसरी डोज लगा दी। इसका खुलासा तब हुआ जब परिवार के नंबर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का संदेश आया। परिवार ने जब ऑनलाइन प्रमाणपत्र चेक किया तो दोनों डोज लगी मिली। जबकि महिला की करीब 7 माह पहले वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 20 दिन बाद मौत हो गई थी। पढ़ें विस्तृत खबरें...
रोहतक: रुपयाें के विवाद में युवक ने पिता को लाठी से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
हरियाणा के रोहतक शहर की नेहरू कॉलोनी में एक युवक ने अपने पिता को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में सिटी थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पढ़ें विस्तृत खबरें...
फैसला: 2010 के बाद हरियाणा में पहली बार होगी आठवीं की बोर्ड परीक्षा, सरकारी व निजी स्कूलों के 4.76 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
हरियाणा में इसी शैक्षणिक सत्र से 8वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। सरकारी और निजी स्कूलों के 4.76 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा में 2.41 लाख व निजी स्कूलों में 2.35 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिस पर मुहर लगा दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबरें...
हिसार: केमिकल फैक्टरी में सुबह पांच बजे हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, एक की मौत
हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबरें...
सावधानी जरूरी: हरियाणा में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, कोरोना के 46 व ओमिक्रॉन का एक और केस मिला
हरियाणा में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने लगा है। गुरुवार को कोरोना के 46 नए मामले मिले, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 295 पहुंच गई है। वहीं, फरीदाबाद में ओमिक्रॉन का एक और मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या नौ पहुंच गई है। पढ़ें विस्तृत खबरें...