{"_id":"61c4c2af895a7e055409c88a","slug":"haryana-corona-update-46-tested-positive-for-corona-virus-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी जरूरी: हरियाणा में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, कोरोना के 46 व ओमिक्रॉन का एक और केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी जरूरी: हरियाणा में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, कोरोना के 46 व ओमिक्रॉन का एक और केस मिला
Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
सार
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच हरियाणा में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को 46 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 295 है और अब तक ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने लगा है। गुरुवार को कोरोना के 46 नए मामले मिले, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 295 पहुंच गई है। वहीं, फरीदाबाद में ओमिक्रॉन का एक और मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या नौ पहुंच गई है।
विज्ञापन
पहले से ही गुरुग्राम के तीन व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में दाखिल हैं और फरीदाबाद के तीन घरों में होम आइसोलेट हैं। करनाल और पानीपत में भी 1-1 मामला दस्तक दे चुका है। ओमिक्रॉन को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है। मास्क को अनिवार्य किया है, साथ ही टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में गुरुग्राम में कोरोना के 28, पंचकूला 6, फरीदाबाद 3, पानीपत-कुरुक्षेत्र-अबाला 2-2 ,झज्जर-सिरसा और यमुनानगर में 1-1 मरीज मिले हैं। बाकी 13 जिलों में एक भी केस नहीं मिला है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुग्राम में 139, फरीदाबाद 41, करनाल 17, पंचकूला 53, अंबाला 10, यमुनानगर में 8 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 222 होम आइसोलेट हैं और शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। एक दिन में 35 हजार से अधिक नमूने लिए गए और एक दिन की संक्रमण दर 0.13 व कुल 5.40 फीसदी है।
विज्ञापन
सावधानी बरतें, डरने की जरूरत नहीं: डॉ. डागर
प्रोफेसर डॉ. अभिनव डागर का ओमिक्रॉन को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है और न ही लोगों को इसको लेकर अफवाह फैलानी चाहिए। इसका संक्रमण जरूर अधिक है लेकिन ऐसा कोई सुबूत नहीं है कि यह घातक है। जरा सी सावधानी से संक्रमण से बचा जा सकता है, इसलिए कोविड नियमों का पालन करें।