फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Class VIII Students of government and private schools will appear for board exams In Haryana

फैसला: 2010 के बाद हरियाणा में पहली बार होगी आठवीं की बोर्ड परीक्षा, सरकारी व निजी स्कूलों के 4.76 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 24 Dec 2021 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 12:22 AM IST
सार

हरियाणा में इस बार आठवीं कक्षा के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार ने मोहर लगा दी है। भिवानी बोर्ड इन विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। 

विज्ञापन
Class VIII Students of government and private schools will appear for board exams In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में इसी शैक्षणिक सत्र से 8वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। सरकारी और निजी स्कूलों के 4.76 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा में 2.41 लाख व निजी स्कूलों में 2.35 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिस पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह की ओर से बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को 21 दिसंबर को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। सीबीएसई, आईसीएसई सहित नौ बोर्ड के बच्चों की 8वीं की परीक्षा अब भिवानी बोर्ड लेगा। चेयरमैन को भेजे गए पत्र में इसका उल्लेख किया गया है। निदेशक ने कहा है कि बोर्ड मार्च में होने वाली परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दे।
विज्ञापन


अंतिम बार हरियाणा में 2010 में 8वीं की बोर्ड परीक्षा हुई थी। नो डिटेंशन पॉलिसी आने के बाद आठवीं-पांचवीं का बोर्ड खत्म कर दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को मूल्यांकन परीक्षा लेकर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाने लगा। इससे बच्चों के सीखने व पठन-पाठन का स्तर गिरा। नौवीं कक्षा में जाने पर बच्चों को दिक्कत आने लगी। जिससे दसवीं में बच्चे पूर्व की भांति बोर्ड परीक्षा में नंबर नहीं ला पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं बोर्ड का रिजल्ट प्रतिशत काफी गिरा। इसकी काफी आलोचना भी हुई। इस पर प्रदेश सरकार ने आठवीं का बोर्ड दोबारा बनाने की प्रक्रिया शुरू की, जो अब जाकर सिरे चढ़ी है। सूत्रों के अनुसार 8वीं में फेल होने वाले बच्चों को भी नौवीं में दाखिला दिया जाएगा। उनमें एक साल में दो मौके पास होने के लिए मिलेंगे। अगर वे पास नहीं होते हैं तो वापस आठवीं कक्षा में भेजा जाएगा।

 
भिवानी बोर्ड कैसे लेगा सीबीएसई के बच्चों का एग्जाम
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस (एचपीएससी) के उपाध्यक्ष प्रशांत मुंजाल ने कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का वर्ष 2021-22 से सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से संबंद्ध निजी स्कूलों की आठवीं की परीक्षा लेना गलत है। अन्य बोर्ड में शिक्षा हासिल करने वाला बच्चा हरियाणा बोर्ड की परीक्षा कैसे दे सकता है। अगर यह फैसला थोपने का प्रयास किया गया तो हाईकोर्ट का सहारा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed