फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Son of truck driver Ravindra Sangwan of Maham Chaubisi will contest Lok Sabha elections from JJP

Haryana: महम चौबीसी के ट्रक ड्राइवर का बेटा लड़ेगा जजपा से लोकसभा चुनाव, युवा इकाई के 2018 से प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 30 Apr 2024 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 08:01 AM IST
सार

पार्टी ने रोहतक से खरकड़ा निवासी रवींद्र सांगवान को टिकट दिया है। वह  2006 में इनेलो से जुड़े थे। 2018 में पार्टी के बंटवारे के बाद जजपा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन
Haryana: Son of truck driver Ravindra Sangwan of Maham Chaubisi will contest Lok Sabha elections from JJP
रवींद्र सांगवान - फोटो : संवाद

विस्तार

ताऊ देवीलाल की कर्मभूमि महम चौबीसी के गांव खरकड़ा के रविंद्र सांगवान को जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने रोहतक से लोकसभा का टिकट दिया है। सांगवान जजपा की युवा इकाई के 2018 से प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पिता रामभज सांगवान ट्रक ड्राइवर थे, वर्ष 1995 में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


छह साल पहले 2018 में इनेलो का बंटवारा हुआ और अजय चौटाला के नेतृत्व में जजपा का गठन किया गया। उस समय रवींद्र सांगवान इनेलो युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे, जो बाद में जजपा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने और अब तक उसी पद हैं। 1989 में ताऊ देवीलाल रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतकर देश के उप प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन


1999 में इनेलो के प्रत्याशी कैप्टन इंद्र सिंह रोहतक से सांसद बने। उस समय जजपा इनेलो का ही हिस्सा थी। 2004 में तीसरे, 2009 में दूसरे, 2014 में इनेलो तीसरे स्थान पर रही जबकि 2019 में जजपा व इनेलो ने अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा। इसमें जजपा चौथे व इनेलो पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महम हलके में पड़ेगा प्रभाव, आज पंचायत
रवींद्र सांगवान महम चौबीसी के गांव खरकड़ा के रहने वाले हैं। साथ ही युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। सांगवान के टिकट मिलने से महम हलके में असर हो सकता है क्योंकि महम इनेलो के बंटवारे से पहले पार्टी का गढ़ रहा है। ताऊ देवीलाल महम से विधायक रह चुके हैं। सांगवान ने मंगलवार को खरकड़ा गांव में पंचायत बुलाई है।


जजपा प्रत्याशी का प्रोफाइल

  • नाम रवींद्र सांगवान
  • उम्र 38 साल
  • शिक्षा बीए, जेबीटी
  • व्यवसाय प्रॉपर्टी डीलर


राजनीति सफर
रवींद्र सांगवान 2006 में इनेलो से जुड़े। 2009 में युवा हलका अध्यक्ष बने। 2012 में युवा इकाई का प्रदेश महासचिव बनाया गया। 2015 में युवा हलका जिला अध्यक्ष बने। 2018 में युवा इकाई के प्रदेश बने। अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। पहला चुनाव लोकसभा का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed