फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurmeet Ram Rahim Will Now Become RJ in Rohtak Jail Radio Service

रोहतक जेल में खुला रेडियो स्टेशन: जेल में बंद राम रहीम अब बनेगा रेडियो जॉकी, दिया जाएगा प्रशिक्षण 

Fri, 30 Apr 2021 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा मयंक तिवारी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)। 
मयंक तिवारी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 11:46 AM IST
सार

इस प्रोजेक्ट के तहत जिनको रेडियो जॉकी के लिए चयनित कर प्रशिक्षित किया गया है। उनकी शिक्षा, शौक व आवाज को ध्यान में रखा गया है। राम रहीम के पुराने अनुभव व भजन गाने के शौक को देखते हुए उसका चयन किया गया है।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Will Now Become RJ in Rohtak Jail Radio Service
रोहतक जेल रेडियो स्टेशन में आरजे बनेगा राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल में प्रबंधन ने तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से रेडियो सेवा शुरू की है। इसके लिए 10 कैदियों को रेडियो जॉकी बनाने का प्रशिक्षण दिया है। पांच और कैदियों को रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस दूसरी सूची में डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत जिनको रेडियो जॉकी के लिए चयनित कर प्रशिक्षित किया गया है। उनकी शिक्षा, शौक व आवाज को ध्यान में रखा गया है। राम रहीम के पुराने अनुभव व भजन गाने के शौक को देखते हुए उसका चयन किया गया है। इस समय जेल में 1016 विचाराधीन व 607 सजायाफ्ता कैदी हैं। जेल के भीतर ही एक स्टूडियो बनाया गया है। इसके साथ ही प्रमुख प्वाइंट व बैरक के पास स्पीकर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन



सुबह जेल खुलने के बाद इसे शुरू किया जाता है। कैदियों की ओर से अपने गाने व भजन की फरमाइश की जाती है। जिसे आने वाले समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। यह सेवा गुरुवार से अधिकारिक रूप से चालू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मिलाई बंद होने व कोरोना संक्रमण बढ़ने पर कैदियों के लिए बड़ा आसरा

तीन माह से तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। महानिदेशक जेल के सेल्व राज की ओर से सेवानिवृत्त होने के एक दिन पहले इसे लांच किया गया है। उनका मानना है कि कोरोना काल में कैदी बहुत अवसाद में हैं। न मिलाई हो रही है और न ही बाहर की दुनिया की उनको कोई जानकारी है। टेलीविजन के अतिरिक्त उनके पास कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में रेडियो उनके लिए बड़ा सहारा बन सकता है। 

जेल में रेडियो सेवा शुरू हो गई। इसमें कैदियों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। जेल में 10 कैदियों को उनकी आवाज, शौक व शिक्षा के आधार पर रेडियो जॉकी बनने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगली सूची में रेडियो जॉकी बनाने के लिए गुरमीत राम रहीम का नाम आया हुआ है। फाउंडेशन की ओर से जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा। - सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, सुनारिया, रोहतक

जेल के भीतर रेडियो सेवा शुरू होने से कैदियों के अवसाद को खत्म करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का काम फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। आने वाले समय में इस सेवा को कैदियों के हित में और बेहतर किया जाएगा। -डॉ. वर्तिका नंदा, संस्थापक, तिनका-तिनका फाउंडेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed