फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gulab Restaurant : firing two million extortion, caught two minor, crime in rohtak

गुलाब रेस्टोरेंट: फायरिंग कर दो करोड़ की फिरौती मांगने में दो नाबालिग पकड़े गये 

Sat, 25 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gulab Restaurant : firing two million extortion, caught two minor, crime in rohtak
गुलाब रेस्टोरेंट में की थी फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुलाब रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मचारियों पर फायरिंग कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों ने वारदात के समय ही एक पर्ची फेंककर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दोनोें को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शीतल नगर के एक 17 वर्षीय और काठमंडी के एक नाबालिग को अवैध हथियार सहित झज्जर चुंगी से पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले शीतल नगर के किशोर ने बताया कि वह जनता कालोनी में अक्तूबर-2015 में एक छात्र की कैंची से घोंपकर हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। इस मामले में वह जमानत पर है। उसके खिलाफ शिवाजी कालोनी में हत्या का केस दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपी काठमंडी निवासी 11वीं पास है। उसने आराम की जिंदगी जीने के लिए दोस्त के साथ गुलाब रेवड़ी पर फायरिंग कर रंगदारी की मांग की थी। दोनों ने शहर के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदा था। जिस बाइक से वह भागे थे वह उनके किसी दोस्त की थी। पुलिस ने दोनों को हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश में भी छापेमारी की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दोनों को वयस्क मानने की अपील की। लेकिन कोर्ट ने दोनों को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिसार के बाल सुधार गृह भेज दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के शीला बाईपास स्थित गुलाब रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। वारदात के समय कर्मचारी और मैनेजर बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए बाइक से भाग गए थे। पुलिस के पास फायर करने वाले एक आरोपी की सीसीटीवी फुटेज है। उसी आधार पर जांच की जा रही है। गुलाब रेस्टोरेंट की दिल्ली में भी ब्रांच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed