फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grow vegetables on the roof of the house, make organic fertilizer from the kitchen waste in 100 rupees

घर की छत पर उगाएं सब्जी, 100 रुपये में रसोई के गीले कचरे से बनाएं जैविक खाद

Thu, 10 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Grow vegetables on the roof of the house, make organic fertilizer from the kitchen waste in 100 rupees
श्रीराम रंगशाला में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते आयुक्त व अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम ने हर घर की छत पर हरियाली लाने का फैसला किया है, जिसके तहत वार्ड वाइज निगम की स्पेेशल टीम जाएगी और एक वार्ड में पांच घरों में जैविक खाद बनाएगी। एक दिन में 4 से 5 किलो रसोई का गीला कचरा निकालने वाले परिवारों को खाद बनाने के लिए चुना जाएगा। बुधवार को श्रीराम रंगशाला में शहर की एनजीओ के साथ हुई मीटिंग को संबोधित करते हुए निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने यह बात कही।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि हर घर में जैविक खाद बनाकर छत पर सब्जी उगाई जा सकती है, साथ ही फूल व सजावट वाले पौधे भी तैयार हो सकते हैं। खाद बनाने पर मात्र 100 रुपयेे का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह देखें कि घर की रसोई से हर रोज कितने किलो गीला कचरा निकलता है। इसमें सब्जी के छिलके, गली-सड़ी सब्जी व रसोई का सख्त वस्तु को छोड़कर दूसरा कचरा शामिल है। उसी हिसाब से मिट्टी का घड़ा लें। घड़े के नीचे छोटा छेद कर दें। छेद सावधानी पूर्वक करें, ताकि घड़ा टूटे नहीं। इसके बाद छेद के ऊपर कपड़ा डाल दें, क्योंकि छेद के अंदर से पानी निकल सकता है। पानी छत पर न फैल जाए इसके लिए घड़े के नीचे एक ट्रे रख दें। इसके बाद घड़े के अंदर रखे कपड़े के ऊपर थोड़ी पुरानी जैविक खाद डाल दें। उसके ऊपर गीला कचरा डालें। हर रोज सुबह या शाम जब कचरा डाले तो घड़े को एक बार जरूर हिला दें। साथ ही घड़ा धूप में रखा होना चाहिए। इस तरह डेढ़ से दो माह में जैविक खाद तैयार हो जाएगी। इस खाद को खेत, सब्जी या पौधों में घर के अंदर ही प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

50 प्रतिशत कचरे का हो जाएगा प्रबंधन
हर घर से रोज गीला व सूखा कचरा निकलता है। कचरे के आपस में मिलने से उसके प्रबंधन में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर गीले कचरे का घर-घर के अंदर प्रबंधन होगा तो निगम के पास केवल सूूखा कचरा ही जाएगा, जिसका आसानी से प्रबंधन हो सकेगा। साथ ही शहरवासी बिना रासायनिक खाद के घर पर शुद्ध सब्जियां तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में निगम की टीम जाएगी वार्ड वाइज
आयुक्त ने बताया कि निगम ने एक ट्रैक्टर-ट्राली तैयार की है। ट्रॉली को होर्डिंग लगाकर सजाया गया है, जिसके ऊपर घर पर गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया लिखी हुई है। टीम के साथ मौजूद निगम के दो जेई लोगों को चौक व चौराहों पर खड़े होकर बताएंगे कैसे जैविक खाद बनाएं।

महामंडलेश्वर कपिल पुरी, आयुक्त व सीनियर डिप्टी मेयर ने दिखाई हरी झंडी
बुधवार को मीटिंग में पहुंचे महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने निगम की ट्रैक्टर-ट्राली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीटिंग में वार्ड-14 से पार्षद राधेश्याम ढल, वार्ड-6 से सुरेश किराड़, सुभाष गुप्ता सहित अलग-अलग एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed