फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Governor arrived to see Ramlila staged

Rohtak News: रामलीला मंचन देखने पहुंचे राज्यपाल

Sat, 21 Oct 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Governor arrived to see Ramlila staged
रोहतक। श्री रामलीला उत्सव कमेटी रोहतक की ओर से पुरानी आईटीआई मैदान में शुक्रवार को सीता हरण का मंचन हुआ। यहां बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे। उनके साथ सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, उद्योगपति विजय तायल, सुशील बंसल, समाजसेवी सुरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, कमेटी संरक्षक उद्योगपति राजेश जैन, प्रधान सुभाष तायल ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने मंच पर भगवान श्रीराम की संगीतमय महाआरती की। इस दौरान भिक्षुक वेश में रावण अपने मामा मारीच की मदद से सीता जी को पंचवटी से हर ले गया। उस समय राम स्वर्ण मृग को लाने कुटिया से दूर जंगल में गए थे। साथ ही लक्ष्मण भी राम की खोज में उनके पीछे चले गए थे और सीता जी को अकेला पाकर रावण उन्हें धोखे से हरण कर ले गया। कलाकारों ने सीता हरण मंचन को आधुनिक लाइटों और साउंड के जरिए जीवंत बना दिया।वैकुंठ रामलीला कला मंच मुरादाबाद के कलाकारों ने निदेशक लीलाधर के निर्देशन में सीता हरण के साथ जटायु वध का दमदार मंचन किया। इससे पहले रावण की बहन शूर्पणखा का राम व लक्ष्मण से संवाद व लक्ष्मण का नाक काटना खास रहा। मंच संचालन सतीश भारद्वाज व विजय गुप्ता बाबा ने किया।
विज्ञापन

लंका दहन आज
पुरानी आईटीआई स्थित रामलीला में आज राम भक्त हनुमान सीता जी का पता लगाने लंका पहुंचेंगे और अशोक वाटिका का विध्वंस कर राजकुमार अक्षय कुमार का वध करेंगे। इसके बाद लंका दहन करेंगे। रामलीला आयोजकों की ओर से स्वर्ण की लंका को खास तौर पर तैयार कराया गया है। इसमें आतिशबाजी का प्रयोग हुआ है जोकि लंका दहन को खास बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed